Tata Altroz, Maruti Baleno, और Hyundai i20 किस कार में कितना दम

Tata Altroz, Maruti Baleno, और Hyundai i20 किस कार में कितना दम

Tata Motors ने अपनी नई कार Altroz के साथ प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में एंट्री मारी है। कंपनी ने 3 दिसंबर को Tata Altroz पेश की और 4 दिसंबर से इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। इस नई कार की लॉन्चिंग अगले साल जनवरी में होगी।

टाटा की यह कार जिस सेगमेंट में आ रही है, उसमें मारुति बलेनो, ह्यूंदै एलीट आई20, टोयोटा ग्लैंजा और होंडा जैज जैसी कारें पहले से मौजूद हैं। इनमें मारुति बलेनो और ह्यूंदै आई20 ज्यादा पॉप्युलर हैं। अल्ट्रॉज का मुकाबला भी इन्हीं दोनों कारों से माना जा रहा है।

टाटा अल्ट्रॉज की लंबाई 3990 mm, चौड़ाई 1755 mm, ऊंचाई 1523 mm और वीलबेस 2501 mm है। मारुति बलेनो की लंबाई 3995 mm, चौड़ाई 1745 mm, ऊंचाई 1510 mm और वीलबेस 2520 mm है। वहीं, ह्यूंदै की एलीट आई20 कार 3,985 mm लंबी, 1,734 mm चौड़ी और 1,505 mm ऊंची है, जबकि इसका वीलबेस 2,570 है। अल्ट्रॉज की चौड़ाई और ऊंचाई इन तीनों कारों में सबसे ज्यादा है। लंबाई में बलेनो आगे है, जबकि ह्यूंदै आई20 इनमें सबसे कम लंबी है।

टाटा अल्ट्रॉज की कीमत 5-8 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं, बलेनो की कीमत 5.59 लाख से 8.90 लाख और ह्यूंदै एलीट आई20 की कीमत 5.53 लाख से 9.34 लाख रुपये के बीच है। अल्ट्रॉज की कीमत अगर इतनी ही रहती है, तो यह बलेनो और आई20 से कम दाम में उपलब्ध होगी।

Leave a comment