Tamilnadu: इफ्तार पार्टी देकर बुरे फंसे एक्टर विजय, मुस्लिमों का अपमान के आरोप में FIR दर्ज

Tamilnadu: इफ्तार पार्टी देकर बुरे फंसे एक्टर विजय, मुस्लिमों का अपमान के आरोप में FIR दर्ज

Actor Vijay Iftar Party Controversy: साउथ सुपरस्टारव ताजा ताजा नेता बने विजय इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। अगले साल होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर वो तैयारी में लगे हुए हैं। विजय की लोकप्रियता तमिलनाडु में बहुत है। ऐसे में वो सीएम स्टालिन को सीधी चुनौती दे रहे हैं। इस बीच अब वो विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ मुस्लिमों के भावना को आहत करने के लिए FIRदर्ज करवाई गई है। दरअसल, रमजान के मौके पर विजय नेचेन्नई के रॉयपेटा में वाईएमसीए मैदान में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इस इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में लोग शामिल भी हुए थे। लेकिनतमिलनाडु सुन्नत जमात को विजय के द्वारा आयोजित की गई इफ्तार पार्टी पसंद नहीं आई।

क्यों हुई FIR?

तमिलनाडु सुन्नत जमात के कोषाध्यक्ष सैयद कौस ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि विजय ने इस आयोजन में मुस्लिमों का अपमान किया। उन्होंने दावा किया कि यह आयोजन खराब तरीके से आयोजित किया गया था और इफ्तार की सच्ची भावना को बनाए रखने में विफल रहा। साथ ही सैयद कौस ने कहा कि ऐसे लोग भी इस समारोह में मौजूद थे, जिनका रोजा या इफ्तार के धार्मिक महत्व से कोई संबंध नहीं था, जिससे यह कार्यक्रम समुदाय का अपमान बन गया। उन्होंने कार्यक्रम में सुरक्षा उपायों की भी आलोचना की, आरोप लगाया कि विजय के विदेशी सुरक्षाकर्मियों ने उपस्थित लोगों के साथ अपमानजनक और गाय जैसा व्यवहार किया।

अपमान का लगाया आरोप

उन्होंने कहा, 'विजय द्वारा आयोजित इफ्तार कार्यक्रम में मुसलमानों का अपमान किया गया। हमारा मानना है कि शराबियों और उपद्रवियों की भागीदारी, जिनका उपवास या इफ्तार से कोई लेना-देना नहीं था, उन्होंने मुसलमानों का अपमान किया है।' कोषाध्यक्ष ने अधिकारियों से अभिनेता राजनेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है और इस बात पर जोर दिया है कि शिकायत प्रचार के लिए नहीं, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए दर्ज की गई है। गौरतलब है कि 8 मार्च को विजय के द्वारा इफ्तार का आयोजन किया गया था। इसमें वो भी नमाज पढ़ते और फिर रोजा खोलते नजर आए। इस समय की तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

Leave a comment