स्वतंत्र देव सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद से दिया इस्तीफा

स्वतंत्र देव सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद से दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। स्वतंत्र देव सिंह योगी सरकार में परिवहन राज्य मंत्री थे।

उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने योगी सरकार से अपने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे जल्द ही योगी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे। संभावित मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले आज यानी सोमवार को स्वतंत्र देव सिंह ने इस्तीफा दे दिया। स्वतंत्र देव सिंह योगी सरकार में परिवहन राज्य मंत्री थे।

बता दे कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, फेरबदल में आधा दर्जन मंत्री शपथ लेंगे और इसमें पश्चिम उत्तर प्रदेश के विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। कुछ मंत्रियों को हटाए जाने की संभावना जताई जा रही है। जबकि कुछ के विभाग बदले जा सकते हैं। हालांकि योगी मंत्रिमंडल विस्तार देर रात कुछ कारणों से टाल दिया गया और अगली तारीख जल्द ही सामने आ जाएगी।

Leave a comment