Search KhabarFast

Press ESC to close

डीएमके सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, जानें क्या था पूरा मामला

डीएमके सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, जानें क्या था पूरा मामला

Supreme Court News:  सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार 6 अगस्त को तमिलनाडु की डीएमके सरकार को बड़ी राहत दी। इसके साथ ही मद्रास हाईकोर्ट आदेश को भी पलट दिया। हाईकोर्ट ने 31 जुलाई को दिए अपने आदेश में डीएमके सरकार को कल्याणकारी योजनाओं में वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल न करने की बात कही थी। मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई, जस्टिस के विनोद चंद्रन और जस्टिस एन वी अंजारिया की पीठ ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर करने पर अन्नाद्रमुक नेता सी वी षणमुगम पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। शीर्ष अदालत ने कहा कि तमिलनाडु की कल्याणकारी योजनाओं में सीएम के नाम के इस्तेमाल के खिलाफ दायर याचिका अनुचित और कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है।

बीआर गवई ने कही ये बात

वहीं भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई ने बुधवार को कहा कि 11 अगस्त से किसी भी वरिष्ठ वकील को उनकी अदालत में तत्काल सुनवाई और सूचीबद्ध मामलों का उल्लेख करने की अनुमति नहीं होगी। सीजेआई ने जूनियर वकीलों को मौका देने के लिए ये नियम लागू किया है। मुख्य न्यायाधीश गवई ने वकीलों द्वारा मामलों को तत्काल सूचीबद्ध करने और सुनवाई के लिए मौखिक उल्लेख की प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दिया था। इससे पहले पूर्व सीजेआई जस्टिस संजीव खन्ना ने इस प्रथा को बंद कर दिया था और वकीलों को ईमेल या लिखित पत्र भेजने के लिए कहा था।

जूनियर वकीलों को मिलेगा मौका

इसके साथ ही मुख्य न्यायाधीश गवई ने अदालत के कर्मचारियों से एक नोटिस जारी कर कहा कि सोमवार से उनकी अदालत में किसी भी वरिष्ठ वकील, यानी नामित वरिष्ठ वकील, को तत्काल सूचीबद्ध और सुनवाई के लिए मामलों का उल्लेख करने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही ये भी कहा कि जूनियर वकीलों को ऐसा करने का अवसर दिया जाना चाहिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: 12 साल में भारत ने बदली तस्वीर, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकास- सीएम रेखा गुप्ता

Delhi News: मोदी सरकार के बाहर साल पूरे होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन देश के लिए गर्व और खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में भारत को नई विकास यात्रा पर आगे बढ़ाया है और देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम किया है।

Kal Ka Mausam: 13 जून को देश के 17 राज्यों में मौसम का कहर! आंधी, बारिश और तेज हवाओं को लेकर IMD की बड़ी चेतावनी

Kal Ka Mausam: एक तरफ देश के कई राज्यों में गर्मी कहर ढा रही है। वहीं दूसरी तरफ मानसून भी तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम बदलने वाला है। जिसकी वजह से वजह से देश के कई राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में अपना घर लेने का सपना होगा पूरा, DDA ने बढ़ाई हाउसिंग स्कीम की तारीख; जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी तीन प्रमुख हाउसिंग स्कीमों के लिए रजिस्ट्रेशन और बुकिंग की अंतिम तारीख बढ़ा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast