स्टीव स्मिथ ने रैंकिंग में चेतेश्वर पुजारा को पछाड़ा।

स्टीव स्मिथ ने रैंकिंग में चेतेश्वर पुजारा को पछाड़ा।

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने भारत के चेतेश्वर पुजारा को पीछे कर दिया।

स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया। उनके 903 रेटिंग अंक हो गए। भारतीय कप्तान विराट कोहली 922 रेटिंग अंक के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन 913 रेटिंग अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर खिसके पुजारा के 887 रेटिंग अंक हैं।

स्मिथ पिछले साल बॉल टैम्परिंग विवाद में फंसे थे। तब उन पर एक साल का प्रतिबंध लगा था। स्मिथ 16 महीने बाद टेस्ट में वापसी की। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में 144 और दूसरी पारी में 142 रन बनाए थे। उन्हें मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में शतक लगाने वाले रॉरी बर्न्स को 25 स्थान का फायदा हुआ। वे 81वें स्थान पर पहुंच गए। यह उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग है।

 

Leave a comment