Search KhabarFast

Press ESC to close

“पाकिस्तान दुनिया के सामने कराह रहा...”, भारतीय सेना के पराक्रम पर CM योगी आदित्यनाथ का बयान

“पाकिस्तान दुनिया के सामने कराह रहा...”, भारतीय सेना के पराक्रम पर CM योगी आदित्यनाथ का बयान

CM Yogi On India Pak War: भारत ने पाकिस्तान हमले को पूरी तरह से असफल कर दिया है। गुरुवार को 50 से अधिक मिसाइलें और ड्रोन के जरिए पाक ने भारतीय सेना के ठिकानों पर निशाना साधा था। लेकिन भारत की एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी को हवा में ही मार गिराया। इसके साथ ही JF-17 जहाज को आकाश मिलाइल ने मार गिराया। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के हमले से पाकिस्तान कराह रहा है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के हमले के बाद भारतीय सेना करारा पलटवार किया था। भारत ने लाहौर, सियालकोट सहित कई इलाकों में जवाबी कार्रवाई की।

सीएम योगी ने क्या कहा?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पहलगाम पर हमला किया। हमारे सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। हमें अपने सशस्त्र बलों के साथ खड़े होकर उनका मनोबल बढ़ाना होगा। आज आप पाकिस्तान को दुनिया के सामने कराहते हुए देख सकते हैं। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफ़वाहें फैलाई जाएंगी। हमें पीएम मोदी के मार्गदर्शन में काम करते रहना है। भारत हर परिस्थिति में विजयी है और भविष्य में भी विजयी रहेगा।"

पाकिस्तान की उल्टी गिनती शुरू

पाहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया था, जिसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे। इसी हमले से पाकिस्तान बौखला कर भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला बोल दिया। हालांकि, भारतीय सेना की तैयारी के कारण pakकी नापाक साजिश बेकार रही। PAKके सभी मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया। गौरतलब है कि दोनों देशों में काफी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। भारतीय सेना PAKको करारा जवाब मिल रहा है। वहीं, अगर तुर्कि को छोड़ दे तो दुनिया के सभी देशों ने पाकिस्तान का मदद करने से मना कर दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सनातन के खिलाफ टिप्पणी कर उदयनिधि स्टालिन ने खुद के पैर में मारी कुल्हाड़ी! सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Plea Aganist Udaynidhi: सनातन के खिलाफ अक्सर जहर उगलने वाले डीएमके विधायक और तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें बढ़ गई है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री विजय के सामने विधानसभा में सनातन खत्म करना ही होगा कहने वाला मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा, स्टार्टअप्स के लिए बिना गारंटी मिलेगा 10 करोड़ तक का लोन

Delhi News: दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप और स्वयं सहायता समूहों को 10 करोड़ रुपए तक का बिना गारंटी के लोन उपलब्ध कराएगी। सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार यानी 17 मई को यह जानकारी दी।

कल से 24 अतिरिक्त फेरे लेगी दिल्ली मेट्रो, PM मोदी की अपील के बाद DMRC ने यात्रियों को दी बड़ी राहत

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद अब दिल्ली मेट्रो कल से 24 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। बढ़ती भीड़ और यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही स्टेशनों पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और बेहतर संचालन के लिए कई खास इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast