Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2025: प्रियांश आर्य ने तोड़ा देवदत्त पडिक्कल का 5 साल पुराना रिकॉर्ड, डेब्यू सीजन में ही रच डाला इतिहास

IPL 2025: प्रियांश आर्य ने तोड़ा देवदत्त पडिक्कल का 5 साल पुराना रिकॉर्ड, डेब्यू सीजन में ही रच डाला इतिहास

RCB VS PBKS Final: कहावत है "हार के जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं"। यह बात अपना पहला IPL सीजन खेल रहे पंजाब किंग्स के अनकैप्ड खिलाड़ी प्रियांश आर्य ने साबित कर दिखाया है। हालांकि फाइनल में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, वो केवल19गेंदों में 24रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन उन्होंने इस छोटी पारी के दम पर IPL 2025में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिससे उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के 5साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया हैं।

पंजाब किंग्स की मजबूत शुरुआत

IPL 2025के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9विकेट खोकर 190रन बनाए। विराट कोहली ने 43रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3चौके लगाए। पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह और काइल जैमीसन ने 3-3विकेट लिए। 191रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की दमदार जोड़ी ने शानदार शुरुआत की। दोनों ने 4ओवर में 32रन लिए। प्रियांश आर्य 15रन और प्रभसिमरन 13रन बनाकर क्रीज पर बने रहे। जिसके बाद पावरप्ले के 5वें ओवर में जोश हेजलवुड आए, जहां प्रियांश ने लगातार दो चौके लगाकर दबाव बनाया। हालांकि, वह 19गेंदों में 24रन बनाकर आउट हो गए।

प्रियांश आर्य ने रचा इतिहास

प्रियांश आर्य ने इस फाइनल में न सिर्फ शानदार बल्लेबाजी की, बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ा। उन्होंने IPL 2025में 475रन बनाकर डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह रिकॉर्ड पहले देवदत्त पडिक्कल के नाम था, जिन्होंने 2020में RCB के लिए 473रन बनाए थे। प्रियांश ने 17मैचों में 1शतक और 2अर्धशतक के साथ 27.94की औसत और 179.24के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनका शानदार प्रदर्शन फाइनल में भी चर्चा का विषय बना।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Team India:28 साल बन सकता है गजब का संयोग, एक दिन दो-दो मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया!

Team India: भारतीय टीम के लिए 28 साल बाद एक बार फिर ऐतिहासिक पल आ सकता है। भारतीय टीम एक ही दिन में दो-दो मुकाबले खेलते हुए नजर आ सकती है। 3 अक्टूबर 2026 को भारतीय टीम क्रिकेट के मैदान पर दो-दो मुकाबले खेलते हुए नजर आ सकती है।

नहीं थम रहा पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, इंग्लैंड दौर पर हुआ बड़ा कांड; PCB के रडार पर इमाम और रिजवान

PCB Chaos: पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बवाल थमने को नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान की टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है और टेस्ट सीरीज खेल रही है। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों पर जांच बैठा दी है। दो टेस्ट में करारी शिकस्त मिलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अनुशासनहीनता और ड्रेसिंग रूम से जुड़ी शिकायते मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में बवाल! खेल के बीच खिलाड़ी ने छोड़ा टीम का साथ, जानें क्यों बढ़ी नाराजगी

Duleep Trphy Final: दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला नॉर्थ जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में हंगामा देखने को मिला है। फाइनल मैच के दूसरे दिन विवाद उस वक्त खड़ा हो गया, जब साउथ जोन के बल्लेबाज करुण नायर ने फाइनल मैच के बीच में टीम को छोड़ दिया। इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast