Search KhabarFast

Press ESC to close

चोट ने रोका कदम, जज्बे ने लिखी जीत की कहानी...मैच से बाहर होने के बाद भी नहीं टूटीं प्रतिका रावल, बोलीं-इस टीम का हिस्सा होना...

चोट ने रोका कदम, जज्बे ने लिखी जीत की कहानी...मैच से बाहर होने के बाद भी नहीं टूटीं प्रतिका रावल, बोलीं-इस टीम का हिस्सा होना...

Women World Cup 2025: महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम की स्टार ओपनर प्रतिका रावल शानदार फॉर्म में थीं, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ लीग स्टेज मैच के दौरान उन्हें चोट लग गई, जिसके चलते वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। यह खबर टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका थी, क्योंकि प्रतिका लगातार रन बना रही थीं और टीम के लिए भरोसेमंद ओपनर साबित हो रही थीं। उनकी जगह युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा को स्क्वाड में शामिल किया गया। इसके बावजूद प्रतिका ने हिम्मत नहीं हारी और सेमीफाइनल व फाइनल के दौरान टीम को मानसिक रूप से सपोर्ट करती रहीं।

इस टीम का हिस्सा होना बेहद खास”-भावुक हुईं प्रतिका

भारतीय टीम द्वारा पहली बार महिला वर्ल्ड कप जीतने के बाद प्रतिका रावल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा, “मैं शब्दों में अपनी भावनाएं बयां नहीं कर सकती। मेरे कंधे पर तिरंगा होना मेरे लिए गर्व की बात है। चोट खेल का हिस्सा है, लेकिन इस टीम का हिस्सा होना मेरे जीवन का सबसे खास पल है।” उन्होंने आगे कहा कि वर्ल्ड कप जीतना सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के नए युग की शुरुआत है।

प्रतिका ने अपनी टीम की जीत को पूरी तरह से योग्य और मेहनत का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि बाहर बैठकर मैच देखना आसान नहीं था, लेकिन टीम का जज़्बा देखकर हर भारतीय गर्व से भर गया। उन्होंने बताया कि हर विकेट, हर चौके-छक्के के साथ ड्रेसिंग रूम का माहौल जोश और ऊर्जा से भरा रहता था। प्रतिका ने कहा, “यह ऊर्जा अद्भुत थी, मेरे रोंगटे खड़े हो गए। यह टीम सच में वर्ल्ड कप जीतने की हकदार थी।”

प्रतिका रावल-भारतीय क्रिकेट की नई पहचान

साल 2024 में वनडे डेब्यू करने वाली प्रतिका रावल ने अब तक 24 वनडे मैचों में 1110 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। महिला वर्ल्ड कप 2025 में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा — उन्होंने 6 पारियों में 308 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। चोट के बावजूद उनकी मेहनत, जज़्बा और सकारात्मकता ने उन्हें करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिल में खास जगह दिला दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन का इंटरनेशनल क्रिकेट से अचानक संन्यास, दुनिया हुई हैरान

Kane Williamson: न्यूज़ीलैंड के लिए सभी फ़ॉर्मेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले और देश के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ों में से एक माने जाने वाले केन विलियमसन ने शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से तुरंत संन्यास लेने की घोषणा की। न्यूज़ीलैंड क्रिकेट (NZC) की वेबसाइट के अनुसार, विलियमसन की इस घोषणा के साथ ही उनका 16 साल का शानदार इंटरनेशनल करियर समाप्त हो गया। इस दौरान उन्होंने अपने देश के लिए 378 इंटरनेशनल मैच खेले, कई बैटिंग रिकॉर्ड बनाए और क्रिकेट की दुनिया में सम्मान और प्रशंसा हासिल की।

ODI World Cup 2027: वनडे विश्वकप की तारीखों का हुआ ऐलान! जानिए कब से कब तक खेला जाएगा क्रिकेट का महाकुंभ

ODI World Cup 2027:  वनडे विश्व कप की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। अगले साल 2027 में 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किया जाएगा। इन तारीखों पर मई में अहमदाबाद में हुई ICC बोर्ड की बैठक में सहमति बनी थी और जुलाई में एडिनबर्ग में होने वाली ICC की सालाना आम बैठक में इसकी अंतिम पुष्टि होने की उम्मीद है।

देश ने खोया अपना स्टार निशानेबाज, जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन; कई मेडल किए थे अपने नाम

भारतीय खेल जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। देश के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाले मशहूर शूटर जसपाल राणा का निधन हो गया है। उनके योगदान को भारतीय निशानेबाजी के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast