Search KhabarFast

Press ESC to close

Asia Cup में पहली बार आमने-सामने होंगी भारत-पाक की टीम, जानिए टाइमिंग से लेकर संभावित प्लेइंग 11 तक की सभी जरूरी बा

Asia Cup में  पहली बार आमने-सामने होंगी भारत-पाक की टीम, जानिए टाइमिंग से लेकर संभावित प्लेइंग 11 तक की सभी जरूरी बा

IND vs PAK Final Asia Cup: एशिया कप 2025अब अपने चरम पर पहुंच चुका है और क्रिकेट प्रशंसकों को मिलने जा रहा है वह महामुकाबला जिसका इंतजार सालों से था — भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल। यह ऐतिहासिक मैच रविवार, 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पहली बार दोनों टीमें एशिया कप फाइनल में आमने-सामने होंगी। भारतीय समयानुसार मुकाबला रात 8:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:30बजे होगा। मैच का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा, वहीं Sony LIV और FanCode ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध होगी।

भारत अजेय, पाकिस्तान ने दिखाया दम

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। युवा खिलाड़ियों जैसे अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने बल्लेबाजी में जान फूंकी है, जबकि गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने विपक्षियों को पस्त किया। दूसरी ओर, सलमान अली आगा की अगुआई में पाकिस्तान ने सुपर-4चरण में बांग्लादेश को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की अगुवाई में गेंदबाजी मजबूत दिखी है, जबकि फखर जमान और सईम अयूब जैसे बल्लेबाजों से टीम को बड़ी उम्मीदें होंगी।

दुबई की पिच और फाइनल की आगाज

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से संतुलित रही है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। इस हाई-वोल्टेज मैच में दोनों टीमें ट्रॉफी के साथ-साथ देश की प्रतिष्ठा के लिए भी लड़ेंगी। संभावित प्लेइंग 11 में भारत की ओर से अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव(कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह जैसे सितारे उतर सकते हैं, वहीं सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वर्ल्ड कप 2027 का टिकट अफगानिस्तान के नाम, संकट में दो बार की चैंपियन

Afghanistan Qualify for World Cup 2027: आयरलैंड के ब्रेडी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में राशिद खान ने 34 रन देकर 6 विकेट लेने का शानदार प्रदर्शन किया। अफ़ग़ानिस्तान ने 299/8 के स्कोर का आसानी से बचाव किया और आयरलैंड की टीम 42.5 ओवर में 207 रनों पर ऑलआउट हो गई।

भारतीय टीम लगा बड़ा झटका...श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, BCCI ने लिया फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। युवा बल्लेबाज बी. साई सुदर्शन चोट के कारण दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Shubman Gill News: भारत को बड़ा झटका! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल चोटिल, वॉर्म-अप मैच से बाहर

Shubman Gill Injury: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर) में चोट लग गई है। फिलहाल BCCI की मेडिकल टीम उनकी चोट पर लगातार नजर बनाए हुए है। एहतियात के तौर पर गिल को शुक्रवार को SLC XI के खिलाफ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच के पहले दिन आराम दिया गया है। उनकी गैरमौजूदगी में अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast