Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत-पाक फाइनल से पहले दुबई में हाई अलर्ट, स्टेडियम में कड़े नियम लागू; ये चीजें बैन

भारत-पाक फाइनल से पहले दुबई में हाई अलर्ट, स्टेडियम में कड़े नियम लागू; ये चीजें बैन

Asia Cup 2025: एशिया कप का सबसे बड़ा मुकाबला अब बस कुछ घंटे दूर है। भारत और पाकिस्तान के बीच आज रात 8 बजे दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल मैच खेला जाएगा। इस महामुकाबले से पहले दुबई प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमलों और भारत की जवाबी कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए दुबई पुलिस और इवेंट सिक्योरिटी कमेटी किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहती।

सुरक्षा के लिए सख्त नियम

भारत-पाक फाइनल की संवेदनशीलता को समझते हुए आयोजकों ने टिकटधारकों के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं। दर्शकों को मैच शुरू होने से कम से कम तीन घंटे पहले स्टेडियम पहुंचने की सलाह दी गई है। एक टिकट पर केवल एक बार प्रवेश मिलेगा, और बाहर जाने के बाद दोबारा एंट्री नहीं मिलेगी। स्टेडियम परिसर में सुरक्षा जांच के दौरान फैंस को पूरी तरह से सहयोग करना होगा। पार्किंग केवल तय स्थानों पर करनी होगी, और किसी भी तरह का प्रतिबंधित सामान लाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मैदान के बाहर भी खेल भावनाजरूरी

फाइनल मुकाबले में जहां भारत अपने विजयी अभियान को बरकरार रखने उतरेगा, वहीं पाकिस्तान जीत के साथ वापसी करने की कोशिश करेगा। दोनों टीमों के बीच पहले खेले गए मैचों में जबरदस्त जोश और टेंशन देखा गया था। ऐसे में आयोजकों ने साफ संदेश दिया है — मैच का आनंद लें, लेकिन अनुशासन और सुरक्षा के साथ। फैंस से अपील की गई है कि वे स्टेडियम में नियमों का पालन करें ताकि यह महामुकाबला बिना किसी रुकावट के सफलतापूर्वक पूरा हो सके।

इन वस्तुओं पर है पूरी तरह पाबंदी

स्टेडियम में आतिशबाजी, फ्लेयर्स, तेजधार हथियार, लेजर लाइट, ट्राइपॉड, सेल्फी स्टिक, पालतू जानवर, स्कूटर, कांच की चीजें और बिना अनुमति के बैनर लाने पर रोक है। किसी भी अनुशासनहीन या भड़काऊ गतिविधि पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC Ranking: टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने सारे दिग्गजों को पछाड़ा, कितने नंबर पर हैं शुभमन गिल

ICC Test Ranking: आईसीसी की तरफ से टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस बार भी टॉप 10 में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला लेकिन, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने लंबी छलांग लगाई है। बाबर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में अर्धशतक लगाने का फायदा उन्हें मिला है।

Shubman Gill News: भारत को बड़ा झटका! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल चोटिल, वॉर्म-अप मैच से बाहर

Shubman Gill Injury: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर) में चोट लग गई है। फिलहाल BCCI की मेडिकल टीम उनकी चोट पर लगातार नजर बनाए हुए है। एहतियात के तौर पर गिल को शुक्रवार को SLC XI के खिलाफ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच के पहले दिन आराम दिया गया है। उनकी गैरमौजूदगी में अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।

गंभीर आरोपों के घेर में टीम इंडिया के हेड कोच! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भारत के लिए 'करो या मरो'

BCCI To Review Tema India Performance:भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होने जा रही है। ये सीरीज भारत के लिए करो या मरो होने वाली है। क्योंकि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच हारने का मतलब है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रेस से बाहर हो जाना। दूसरी तरफ टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं। गौतम गंभीर के लिए चिंता की बात ये है कि उन

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast