Search KhabarFast

Press ESC to close

Asia Cup जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव का देशप्रेमी ऐलान, बोले- सेना के नाम मैच की फीस...

Asia Cup जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव का देशप्रेमी ऐलान, बोले- सेना के नाम मैच की फीस...

Asia Cup Final: टीम इंडिया ने एक बार फिर एशिया कप की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराकर 9वीं बार खिताब अपने नाम किया। लेकिन जीत के जश्न के बीच एक बड़ा ड्रामा भी हुआ, जब भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। ट्रॉफी सेरेमनी में करीब दो घंटे की देरी हुई, क्योंकि भारतीय खिलाड़ियों ने साफ कर दिया था कि वे नकवी के हाथों सम्मान नहीं लेंगे।

सूर्यकुमार यादव का ऐलान: पूरी मैच फीस सेना को देंगे

फाइनल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिल जीतने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा, "मैं इस टूर्नामेंट की पूरी मैच फीस भारतीय सेना को देना चाहता हूं।" उन्होंने ट्रॉफी न मिलने पर भी प्रतिक्रिया दी, कहा, "ये बहुत मुश्किल से जीती गई ट्रॉफी थी, हमने लगातार दो दिन मैच खेले और शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन जिस तरह हमें ट्रॉफी नहीं दी गई, वो मैंने पहले कभी नहीं देखा।" सूर्या ने कहा कि यह फैसला पूरी टीम का था और भारत ट्रॉफी का हकदार था।

BCCI ने खिलाड़ियों पर लुटाया प्यार, 21करोड़ का इनाम

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के इस अद्भुत प्रदर्शन पर 21करोड़ रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया है। सचिव जय शाह ने कहा, "हम अपनी टीम के प्रदर्शन से बेहद गर्वित हैं। पाकिस्तान के खिलाफ तीनों मुकाबले एकतरफा रहे और खिलाड़ियों ने मैदान पर देश का नाम रोशन किया। हमारे सशस्त्र बलों ने जो सीमाओं पर किया, वही टीम इंडिया ने मैदान पर कर दिखाया।" यह राशि खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के बीच बांटी जाएगी।

भारत बना सबसे सफल एशिया कप चैंपियन

2025 के एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को तीन बार हराकर न सिर्फ टूर्नामेंट जीता, बल्कि दबदबा भी कायम किया। भारत ने इससे पहले 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016, 2018, 2023 में एशिया कप जीता था और अब 9वीं बार चैंपियन बनकर नया रिकॉर्ड कायम किया। इस जीत ने जहां क्रिकेट इतिहास में एक और पन्ना जोड़ा, वहीं नकवी को ट्रॉफी न लेने का फैसला लेकर टीम इंडिया ने यह भी दिखा दिया कि उनके लिए देश का सम्मान सबसे ऊपर है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs NZ: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, सैंटनर संभालेंगे कप्तानी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट ने रविवार को अपनी टीम का ऐलान कर दिया। इस सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर को ऑकलैंड में होगी। मिचेल सैंटनर टीम की कप्तानी करेंगे।

IND vs WI 3rd T20: इंदौर में होगी चौके-छक्कों की बारिश? वेस्टइंडीज के पावर हिटर्स से निपटने के लिए भारत बदलेगा प्लेइंग-11!

IND vs WI 3rd T20:भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में इंदौर के होल्कर स्टेडियम पर रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है। बल्लेबाजों के लिए मुफीद मानी जाने वाली इस पिच पर भारतीय गेंदबाजों के सामने कैरेबियाई बल्लेबाजों को रोकने की बड़ी चुनौती होगी। दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने जिस अंदाज में प्रदर्शन किया था, उससे भारतीय टीम की गेंदबाजी रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं।

Toyota Glanza Facelift: 14 अक्टूबर को होगी नई कार की एंट्री, मिल सकते हैं ADAS और कई नए फीचर्स

टोयोटा अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक कार Glanza का नया फेसलिफ्ट मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने लॉन्च से पहले नई Glanza का पहला टीजर जारी कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast