Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs PAK Final: भारत-पाकिस्तान टक्कर से पहले हार्दिक पांड्या आउट, इस खिलाड़ी को मिला मौका

IND vs PAK Final: भारत-पाकिस्तान टक्कर से पहले हार्दिक पांड्या आउट, इस खिलाड़ी को मिला मौका

Asia Cup IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह टूर्नामेंट के 41 साल के इतिहास में पहली बार है जब दोनों टीमें खिताबी जंग में एक-दूसरे से टकरा रही हैं। मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन भारतीय खेमे से एक चिंताजनक खबर भी सामने आई है।

चोट के चलते हार्दिक पंड्या फाइनल से बाहर

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इस अहम मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे। पिछली भिड़ंत में गेंदबाजी के दौरान वह चोटिल हो गए थे और केवल एक ओवर फेंकने के बाद मैदान छोड़कर चले गए थे। तभी से उनके फाइनल खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ था, जो अब खत्म हो गया है। उनकी अनुपस्थिति से टीम इंडिया को गेंद और बल्ले दोनों विभागों में संतुलन बनाए रखने में परेशानी हो सकती है।

रिंकू सिंह को मिला मौका, टीम संयोजन में बदलाव

हार्दिक की गैरमौजूदगी में टीम मैनेजमेंट ने विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को अंतिम एकादश में शामिल किया है। रिंकू की मौजूदगी बल्लेबाजी क्रम को मजबूती जरूर दे सकती है, लेकिन वह गेंदबाजी विकल्प नहीं हैं। ऐसे में टीम को बॉलिंग यूनिट में अतिरिक्त दबाव झेलना पड़ सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रिंकू अपनी आक्रमक बल्लेबाजी से इस बड़े मुकाबले में फर्क पैदा कर पाते हैं या नहीं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वर्ल्ड कप 2027 का टिकट अफगानिस्तान के नाम, संकट में दो बार की चैंपियन

Afghanistan Qualify for World Cup 2027: आयरलैंड के ब्रेडी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में राशिद खान ने 34 रन देकर 6 विकेट लेने का शानदार प्रदर्शन किया। अफ़ग़ानिस्तान ने 299/8 के स्कोर का आसानी से बचाव किया और आयरलैंड की टीम 42.5 ओवर में 207 रनों पर ऑलआउट हो गई।

ICC Ranking: टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने सारे दिग्गजों को पछाड़ा, कितने नंबर पर हैं शुभमन गिल

ICC Test Ranking: आईसीसी की तरफ से टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस बार भी टॉप 10 में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला लेकिन, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने लंबी छलांग लगाई है। बाबर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में अर्धशतक लगाने का फायदा उन्हें मिला है।

Shubman Gill News: भारत को बड़ा झटका! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल चोटिल, वॉर्म-अप मैच से बाहर

Shubman Gill Injury: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर) में चोट लग गई है। फिलहाल BCCI की मेडिकल टीम उनकी चोट पर लगातार नजर बनाए हुए है। एहतियात के तौर पर गिल को शुक्रवार को SLC XI के खिलाफ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच के पहले दिन आराम दिया गया है। उनकी गैरमौजूदगी में अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast