Search KhabarFast

Press ESC to close

लंबे इंतजार के बाद मैदान पर वापसी को तैयार विराट कोहली, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए लॉर्ड्स में अभ्यास

लंबे इंतजार के बाद मैदान पर वापसी को तैयार विराट कोहली, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए लॉर्ड्स में अभ्यास

Virat kohali:भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली, जो हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की तैयारी में जुट गए हैं। कोहली, जिन्होंने आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को पहला खिताब दिलाया, अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज पर नजरें टिकाए हैं। इस सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ में, दूसरा 23 अक्टूबर को एडिलेड में और तीसरा 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा। कोहली इन दिनों लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में जमकर अभ्यास कर रहे हैं और प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

BCCIने खारिज की रिटायरमेंट की अटकलें

विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास की अफवाहों पर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने विराम लगा दिया है। बीसीसीआई ने स्पष्ट किया कि खिलाड़ी अपने भविष्य का फैसला खुद करते हैं और बोर्ड किसी को जबरन रिटायर होने के लिए नहीं कहता। इस बीच, आरसीबी के युवा बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा ने कोहली के साथ हुई बातचीत का खुलासा किया। चिकारा के अनुसार, कोहली ने कहा कि वे तब तक क्रिकेट खेलेंगे, जब तक पूरी तरह फिट रहेंगे। वे इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका स्वीकार नहीं करेंगे और पूरे 20 ओवर फील्डिंग के बाद ही बल्लेबाजी करेंगे। कोहली ने यह भी कहा कि जिस दिन उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर बनना पड़े, वे क्रिकेट छोड़ देंगे।

2027 वनडे वर्ल्ड कप पर नजर

विराट कोहली का लक्ष्य 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम के लिए खेलना है। इसके लिए उन्हें अपनी फिटनेस और फॉर्म को बनाए रखना होगा, क्योंकि युवा खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन के साथ टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कोहली की प्रतिबद्धता और मेहनत को देखते हुए फैन्स को उनकी वापसी से बड़ी उम्मीदें हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी, जो उनकी भविष्य की योजनाओं को और स्पष्ट करेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Cricket Rules: क्रिकेट में हाथ घुमाकर क्यों फेंकी जाती हैं गेंदें? जानें कहां से आया ये नियम

Cricket Bowling Rules: विश्व भर क्रिकेट की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बल्लेबाज की बल्लेबाजी और गेंदबाजों की गेंद का रफ्तार देखने के लिए दर्शक बेताब रहते हैं। गेंदबाजी की स्विंग होती गेंद बल्लेबाजों को चारों खाने चीत कर देता है। वहीं, दूसरी तरफ स्पिन गेंदबाज भी बल्लेबाज के पसीने छूड़ा देते हैं।

IPL 2026: टी20 में रचा गया नया इतिहास, 4 देशों के 6 खिलाड़ियों ने एक ही मैच में किया बड़ा कारनामा

IPL 2026: टी20 क्रिकेट का इतिहास लगभग 23 साल पुराना है लेकिन, जो 16 मई की शाम जो हुआ, वह टी20 इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। टी20 में 5 बल्लेबाजों के फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने का मामला तो आया है लेकिन कभी ऐसा हुआ हो कि एक ही मैच में 6 बल्लेबाजों ने फिफ्टी प्लस स्कोर बना दिया हो।

विराट कोहली ने फिर दिखाया दम, IPL 2026 में पूरे किए 500 रन

विराट कोहली का शानदार फॉर्म आईपीएल 2026 में लगातार जारी है। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने एक और बेहतरीन पारी खेली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast