Search KhabarFast

Press ESC to close

मोहम्मद शमी को लेकर कोलकाता हाईकोर्ट बड़ा फैसला, पत्नी हसीन जहां को देनी होगी इतने करोड़ रुपयों की एलिमनी

मोहम्मद शमी को लेकर कोलकाता हाईकोर्ट बड़ा फैसला, पत्नी हसीन जहां को देनी होगी इतने करोड़ रुपयों की एलिमनी

Mohammed Shami Divorce:  इंडियन क्रिकेट टीम की शान, फील्ड पर विपक्षी टीम के धूल चटाने वाले गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। इस बार वजह क्रिकेट पर शानदार प्रदर्शन नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। बात साल 2014 की है जब शमी ने हसीन बानो से शादी की थी। फिर वर्ष 2015 में उनके घर एक प्यारी सी परी आई जिसका नाम उन्होंने आयरा रखा। लेकिन अच्छे दिन कहां ज्यादा टिकते हैं? शादी के ठीक 3-4 साल बाद 2018 में हसीन ने शमी पर घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और यहां तक कि मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। मामले को लेकर हसीन ने कोलकाता के जादवपुर पुलिस स्टेशन में शमी और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी। साथ ही हसीन ने 10 लाख रुपये हर महीने गुजारा एलिमनी के रूप में पाने की भी मांग की थी। हालांकि, उस समय निचली अदालत ने उनकी मांग को खारिज कर दिया था। लेकिन अब कोलकाता हाईकोर्ट ने इस मामले को लेकर एक बड़ा फैसल सुनाया है।

मोहम्मद शमी को लेकर कोलकाता हाईकोर्ट का फैसला

कोलकाता हाईकोर्ट ने भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को बड़ा झटका देते हुए उनकी अलग रह रही पत्नी हसीन जहां और बेटी आयरा के लिए हर महीने 4 लाख रुपये गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है। यह राशि पिछले सात वर्षों से लागू होगी, जिसके चलते शमी को इस अवधि का बकाया भी चुकाना होगा, जो कुल मिलाकर 3 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। जस्टिस अजय कुमार मुखर्जी की बेंच ने 1 जुलाई 2025 को यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने निर्देश दिया कि शमी अपनी पत्नी हसीन को 1.5 लाख रुपये और बेटी आयरा को 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह देंगे। यह फैसला हसीन जहां की याचिका पर आया, जिन्होंने 2023 में निचली अदालत के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें शमी को हसीन के लिए 50,000 रुपये और आयरा के लिए 80,000 रुपये देने का आदेश दिया गया था।

FIR के बाद शमी की बड़ी मुश्किलें

इस मामले का मोहम्मद शमी के क्रिकेट करियर पर भी पड़ा है। भारत के प्रमुख तेज गेंदबाजों में शुमार शमी पर हसीन जहां द्वारा लगाए गए मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोपों के बाद BCCIने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच शुरू की थी। हालांकि, जांच में शमी को निर्दोष पाया गया और उनकी टीम में वापसी हुई। हाल ही में उन्होंने 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। लेकिन वर्तमान में चोट के कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज से बाहर हैं।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: हार के बाद बेलिंघम का आपा खोया, अर्जेंटीना के खिलाड़ी को जड़ा थप्पड़

FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल में उनका मुकाबला स्पेन के साथ होगा। मुकाबले में एक तरफ अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी बिना गोल मारे इतिहास रच दिया। वहीं दूसरी तरफ मुकाबला खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के बीच तनाव देखने को मिला। जिसने मैच से ज्यादा सुर्खियां बटोरी।

IND vs ENG, 2nd ODI: इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, शुभमन गिल ने बताई हार की असली वजह

IND vs ENG, 2nd ODI: कार्डिफ़ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए तीन मैचों की सीरीज़ के दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हराया। जो रूट की नाबाद 99 रनों की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने जीत हासिल की और सीरीज़ 1-1 से बराबर कर ली। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस हार को "काफी निराशाजनक" बताया।

IND vs ENG: रोहित शर्मा के भविष्य पर कोच ने तोड़ी चुप्पी, रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा का खराब फॉर्म का सिलसिला जारी है। दूसरे वनडे धीमी शुरूआत करते हुए सिर्फ रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में सिर्फ 26 रन ही बना सके। रोहित के खराब प्रदर्शन की वजह उनको बाहर करने की मांग तेज हो गई है। जिसकी वजह से उन पर काफी दवाब भी देखा जा रहा है। इसी बीच भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी पर दबाव नहीं होता, भले ही पिछले दो मैचों में रन न बने हों।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast