IPL: मिनी ऑक्शन से लेकर बेस प्राइस तक,जानें इस बार कौन-कौन से देशों आ रहे है खिलाड़ी

IPL: मिनी ऑक्शन से लेकर बेस प्राइस तक,जानें इस बार कौन-कौन से देशों आ रहे है खिलाड़ी

नई दिल्लीIPL 2023 की तैयारियां पूरे देश में जोरों शोरों से शुरु हो चुकी है। इस साल IPLकी शुरुआत दिसंबर 23 को होने वाली नीलामी से होनी है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) से पहले की खिलाड़ियों की मिनी ऑक्शन (IPL Mini Auction) के कुल 991 क्रिकेटरों ने नाम दिया है।इनमें से 714 भारतीय (Indian Players) और 14 अन्य देशों के 277 खिलाड़ी (Foreign Players) हैं।अब सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों के साथ ही फैन्स को भी आईपीएल के मिनी ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार है।

कौन-कौन से देशों आ रहे है  खिलाड़ी

आपको बता दे कि, IPL 2022 के लिए कुल 14 देशों के खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। खिलाड़ियों की सूची में 185 कैप्ड, 786 अनकैप्ड और 20 एसोसिएट खिलाड़ी शामिल हैं। 277 विदेशी खिलाड़ी खिलाड़ियों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 57 क्रिकेटर शामिल हैं। इसके बाद साउथ अफ्रीका के 52 खिलाड़ी रहेंगे।

विदेशी खिलाड़ियों की में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के सबसे ज्यादा 57 क्रिकेटर हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के 52 खिलाड़ी है। इस सूची में  वेस्टइंडीज (33), इंग्लैंड (England) (31), न्यूजीलैंड (27), श्रीलंका (23), अफगानिस्तान (14) आयरलैंड (8), नीदरलैंड (7), बांग्लादेश (6), यूएई (6), जिम्बाब्वे (6)), नामीबिया (5) और स्कॉटलैंड (2) के खिलाड़ी भी शामिल हैं।

वहीं भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) से जारी विज्ञप्ति में सचिव जय शाह ने कहा, ‘‘अगर हर फ्रेंचाइजी अपनी टीम में अधिकतम 25खिलाड़ियों को शामिल करती है तो इस नीलामी (IPL Mini Auction) में कुल 87खिलाड़ियों के लिए बोली लगेगी। इसमें 30विदेशी खिलाड़ी हो सकते है।’’ खिलाड़ियों की सूची में 185कैप्ड यानी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी शामिल है। इसके अलावा 786अनकैप्ड और एसोसिएट देशों के 20खिलाड़ी हैं। इस सूची में 604अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी है, जिसमें से 91इससे पहले भी आईपीएल (IPL) का हिस्सा रह चुके है।

2 करोड़ में बीके ये खिलाड़ी

2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स,ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और निकोलस पूरन हैं। नाथन कूल्टर-नाइल, ट्रैविस हेड, क्रिस लिन, टॉम बैंटन,क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, जेमी ओवरटन, क्रेग ओवरटन, आदिल रशीद, फिल सॉल्ट, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, केन विलियमसन, रिले रोसौव, रासी वैन डेर डूसन, एंजेलो मैथ्यूज, निकोलस पूरन और जेसन होल्डर। 19कैप्ड भारतीय खिलाडियों की सूची में अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा और मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो टीम इंडिया से बाहर हैं। अजिंक्य रहाणे का बेस प्राइस इस बार 50लाख है। मयंक अग्रवाल का 1करोड़ है। जयदेव उनादकट का बेस प्राइस 50लाख है।

Leave a comment