IPL 2025: धोनी ने फिर दिखाया अपनी क्लास, KKR के खिलाफ 2 विकेट से जीत दिलाई और IPL में रचा अनोखा इतिहास

IPL 2025: धोनी ने फिर दिखाया अपनी क्लास, KKR के खिलाफ 2 विकेट से जीत दिलाई और IPL में रचा अनोखा इतिहास

IPL 2025, KKR vs CSK:चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 2विकेट से जीत हासिल की। इस जीत में कप्तान एमएस धोनी ने 18 गेंदों में 17 रनों की नाबाद पारी खेलकर न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 100 बार नॉट आउट रहने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

शुरुआत रही कमजोर, लेकिन ब्रेविस और दुबे ने संभाली पारी

180रनों का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने केवल 60रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। उस समय लग रहा था कि चेन्नई को एक और हार का सामना करना पड़ेगा। लेकिन डेवाल्ड ब्रेविस ने आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए 25गेंदों में 4चौके और 4छक्कों की मदद से 52रन बनाए और टीम को संभाला।

ब्रेविस के आउट होने के बाद शिवम दुबे ने मोर्चा संभाला और धोनी के साथ साझेदारी की। दुबे ने 40गेंदों में 45रन बनाए और 19वें ओवर में आउट हो गए। हालांकि, तब तक वह टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा चुके थे।

धोनी की छोटी लेकिन शानदार पारी

आखिरी ओवर में चेन्नई को 8रन की ज़रूरत थी। धोनी ने पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया। इसके बाद तीसरी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक अंशुल कम्बोज को दी, जिन्होंने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई।

धोनी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड: 100वीं बार नॉट आउट

इस मैच में धोनी की नाबाद पारी सिर्फ जीत तक सीमित नहीं रही। उन्होंने IPL में 100वीं बार नॉट आउट रहते हुए एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह कारनामा करने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

धोनी का आईपीएल करियर और मौजूदा सीजन का प्रदर्शन

धोनी अब तक 274आईपीएल मैचों में 241पारियां खेल चुके हैं और 5423रन बनाए हैं। उनका सर्वोत्तम स्कोर 84रन है और उन्होंने टूर्नामेंट में 24अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने अब तक चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाया है।

IPL 2025की बात करें तो धोनी ने इस सीजन अब तक 12मैचों में 180रन बनाए हैं। चेन्नई का अगला मुकाबला 12 मई को राजस्थान रॉयल्स से और अंतिम मैच 18मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होगा। हालांकि, CSK इस बार प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन चुकी है।

Leave a comment