Vaibhav Suryavanshi IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025की शुरुआत 22मार्च से होगी। पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता अपने खिताब की रक्षा के इरादे से उतरेगा। वहीं राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मैच 23मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगा।
बता दें कि,इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी चर्चा का विषय 13साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी हैं। फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें 1.10करोड़ रुपये में खरीदा है। कम उम्र में ही वैभव ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।
अंडर-19क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन
वैभव भारत की अंडर-19टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने कई अहम मौकों पर बेहतरीन खेल दिखाया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 58गेंदों में शतक लगाया था। अंडर-19एशिया कप 2024के सेमीफाइनल में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में उन्होंने 36गेंदों पर 67रन बनाए थे। उनकी इस पारी में 6चौके और 5छक्के शामिल थे।
सबसे कम उम्र के करोड़पति खिलाड़ी बने वैभव
आईपीएल 2025की नीलामी में वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र के करोड़पति खिलाड़ी बन गए। उनका बेस प्राइस 30लाख रुपये था। राजस्थान रॉयल्स ने उन पर भरोसा जताते हुए 1.10करोड़ रुपये में खरीदा। राजस्थान की नजरें उन पर लंबे समय से थीं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने के अलावा, उन्होंने बिहार के अंडर-19टूर्नामेंट में नाबाद 332रन की पारी खेली थी।
डोमेस्टिक क्रिकेट में भी दिखाया दम
वैभव का घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन रहा है। वह अब तक 5फर्स्ट क्लास और 6लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं। लिस्ट ए में उन्होंने कुल 132रन बनाए हैं। इसमें बड़ौदा के खिलाफ खेली गई 71रनों की पारी भी शामिल है। बंगाल के खिलाफ एक अन्य मैच में उन्होंने 26रन बनाए थे।
अब सभी की नजरें इस युवा क्रिकेटर पर हैं। क्या वह आईपीएल 2025 में अपनी छाप छोड़ पाएंगे?
Leave a comment