IPL 2023: धोनी खेलने जा रहे हैं अपना आखिरी IPL सीजन! नेट्स में कर रहे हैं खास तैयारी

IPL 2023: धोनी खेलने जा रहे हैं अपना आखिरी IPL सीजन! नेट्स में कर रहे हैं खास तैयारी

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)के कप्तान से MS Dhoni2023में 42साल के हो जाएंगे और संभवत: इस साल अपने अंतिम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। लेकिन उनके फॉर्म को देख बिल्कुल ऐसा नहीं लग रहा है कि यह इनका आखिरी IPLहोने वाला है। यह किसी भी तरह से धोनी को धीमा करता नहीं दिख रहा है। CSK 31मार्च को डिफेंडिंग चैंपियनगुजरात टाइटन्स के खिलाफ IPL 2023अभियान की शुरुआत करेगी।

आपको बता दें कि,धोनी पिछले साल प्लेऑफ़ में अपनी टीम का नेतृत्व करने में विफल रहने के बाद आगामी IPL2023 सीज़न के लिए खुद को अच्छी तरह से तैयार करने के लिए सभी पड़ावों को पार कर रहे हैं। CSKने अगले साल के लिए चिदंबरम स्टेडियम या चेपॉक में तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें धोनी पहले से ही प्रशिक्षण सत्र में भाग ले रहे हैं। CSKद्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, धोनी चेपॉक पर बड़े छक्के लगा कर वापसी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।धोनी ने पिछले साल IPLके 14 मैचों में नाबाद 50 रन के शीर्ष स्कोर के साथ 232 रन बनाए। कुल मिलाकर 234 IPLमैचों में, धोनी ने 135.2 की स्ट्राइक रेट से 39.20 की औसत से 4,978 रन बनाए हैं।

एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक नए स्टैंड का उद्घाटन करेंगेधोनी

इस बीच, धोनी के साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन इस महीने के अंत में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे से पहले एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक नए स्टैंड का उद्घाटन करेंगे। चेपॉक स्टेडियम में अन्ना पवेलियन का नया स्टैंड तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के नाम पर रखा जाएगा। 

खबरों के अनुसार, एमके स्टालिन के दिवंगत पिता के सम्मान में नया स्टैंड, जिन्होंने 1969 और 2011 के बीच पांच बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया, 17 मार्च को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री द्वारा खोला जाएगा। भारत में इस साल के अंत में 2023 50 ओवर के विश्व कप की तैयारी में, एमए चिदंबरम स्टेडियम या ईडन गार्डन्स के बाद भारत का दूसरा सबसे पुराना स्टेडियम चेपॉक का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 मार्च को होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे के लिए नए स्टैंड आम जनता के लिए भी उपलब्ध होंगे।

Leave a comment