जिस मिस्ट्री गर्ल के साथ चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल देखने पहुंचे युजवेंद्र, सामने आई उसकी पहचान

जिस मिस्ट्री गर्ल के साथ चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल देखने पहुंचे युजवेंद्र, सामने आई उसकी पहचान

Chahal Spotted With His Mystery Girl: कल दुबई क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीत लिया। एक तरफ मैच जीतने से सभी फैंस खुशी से झूम रहे थे। तो वहीं, युजवेंद्र चहल चर्चा का विषय बने। दरअसल, इस मैच के दौरान चहल को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया। मिस्ट्री गर्ल का नाम मशहूर आरजे महवाश है। जिसके बाद देखते ही देखते दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इसी बीच, टीम इंडिया के मैच जीतने के बाद आरजे महविश ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा पोस्ट किया। जो कई सवाल खड़े कर रहा हैं।

आरजे महविश ने किया पोस्ट

टीम इंडिया ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया। जिसके बाद युजवेंद्र चहल के साथ स्पॉट हुई आरजे महविश ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने युजवेंद्र चहल के साथ जश्न मनाते हुए कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा 'कहा था ना जीता के आऊंगी, मैं टीम इंडिया के लिए गुड लक हूं।'

युजवेंद्र संग रिश्ते पर क्या बोनी महविश

हान ही में युजवेंद्र संग अपने अफेयर को लेकर आरजे महविश ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा 'कुछ आर्टिकल और रूमर्स इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं। यह देखना वाकई मजेदार है कि ये अफवाहें कितनी बेबुनियाद हैं। अगर आप दूसरे जेंडर के किसी व्यक्ति के साथ स्पॉट हो जाते हो तो मतलब आप उसे डेट कर रहे हैं। वह आपके दोस्त भी हो सकते हैं।' 

कौन हैं आरजे माहवाश?

बता दें, आरजे माहवाश ने साल 2019 से लेकर 2021 तक रेडियो मिर्ची के साथ बतौर रेडियो जॉकी काम किया है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया युनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो युजवेंद्र चहल धनश्री से तलाक होने के बाद आरजे महवाश को डेट कर रहे है। बीते कुछ समय से दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। हाल ही में दोनों को एक पार्टी के बाद मुंबई में भी स्पॉट किया गया था। अब ऐसे में ये सवाल उठता है कि क्या सच में तलाक के बाद सच में युजवेंद्र चहल अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए है?  

Leave a comment