Search KhabarFast

Press ESC to close

मिथुन मन्हास बने BCCI के नए बॉस, मिला राजीव शुक्ला-देवजीत सैक‍िया का साथ

मिथुन मन्हास बने BCCI के नए बॉस, मिला राजीव शुक्ला-देवजीत सैक‍िया का साथ

BCCI New President: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में बड़ा बदलाव आया है। मिथुन मन्हास को नया अध्यक्ष चुना गया है, जबकि राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष पद संभालेंगे। देवजीत सैकिया को सचिव बनाया गया है। प्रभतेज सिंह भाटिया को संयुक्त सचिव चुना गया ए. रघुराम भाट कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। यह ऐलान BCCI के वार्षिक आम सभा (AGM) में किया गया।

BCCI के नए अध्यक्ष बनें मिथुन मन्हास

बता दें, मिथुन मन्हास जम्मू-कश्मीर से पहले क्रिकेटर हैं, जो BCCI के शीर्ष पद पर पहुंचे हैं। 45 वर्षीय मन्हास ने घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन किया। वे रणजी ट्रॉफी में 150 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं और IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए भी खेल चुके हैं।

राजीव शुक्ला बनें उपाध्यक्ष

वहीं, राजीव शुक्ला जो बिन्नी के इस्तीफे के बाद अंतरिम अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे, अब उपाध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे। वे बीसीसीआई के वरिष्ठ सदस्य हैं और IPL गवर्निंग काउंसिल में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। शुक्ला ने मीडिया से कहा 'नई समिति तैयार है, जिसमें मिथुन मन्हास अध्यक्ष, मैं उपाध्यक्ष, देवजीत सैकिया महासचिव और अन्य पदों के लिए नामांकन दाखिल किए गए हैं।'

कौन हैं देवजीत सैकिया?

दूसरी ओर, देवजीत सैकिया को महासचिव के पद पर पुनर्निर्वाचित किया गया है। जनवरी 2025 से इस पद पर आसीन सैकिया पूर्वी भारत के क्रिकेट प्रशासन में सक्रिय हैं। वे असम क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े हैं और बोर्ड की दैनिक कार्यवाहियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए जाने जाते हैं। सैकिया ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम चयन की प्रक्रिया का उल्लेख किया था, जो उनके सक्रिय दृष्टिकोण को दिखाता है।

इसके अलावा पूर्व कर्नाटक स्पिनर रघुराम भट को कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि प्रभतेज सिंह भाटिया संयुक्त सचिव के पद पर बने रहेंगे। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन अरुण धूमल अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे, और जयदेव शाह को एपेक्स काउंसिल में स्थान मिला है। यह पैनल 21 सितंबर 2025 को नामांकन की अंतिम तिथि पर तय हुआ था, जब मन्हास के अलावा अन्य पदों के लिए भी एकमात्र नामांकन दाखिल किए गए थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs ENG: रोहित शर्मा के भविष्य पर कोच ने तोड़ी चुप्पी, रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा का खराब फॉर्म का सिलसिला जारी है। दूसरे वनडे धीमी शुरूआत करते हुए सिर्फ रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में सिर्फ 26 रन ही बना सके। रोहित के खराब प्रदर्शन की वजह उनको बाहर करने की मांग तेज हो गई है। जिसकी वजह से उन पर काफी दवाब भी देखा जा रहा है। इसी बीच भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी पर दबाव नहीं होता, भले ही पिछले दो मैचों में रन न बने हों।

FIFA World Cup Final 2026: 18 साल बाद आमने-सामने होंगे मेसी और यमल! वायरल फोटो की कहानी बनेगी वर्ल्ड कप फाइनल की याद

FIFA World Cup Final 2026: फीफा विश्व कप में इंग्लैंड पर 2-1 की जीत के बाद मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल में उनका मुकाबला यूरोपियन चैंपियन स्पेन के हाथ होगा। यह मुकाबला लियोनेल मेसी और लैमिन यमल के बीच एक यादगार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

डोपिंग की गलती पड़ी भारी, मोहम्मद नवाज पर ICC का शिकंजा; क्रिकेट रिकॉर्ड भी मिटाए गए

Mohammad Nawaz Doping Case: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिनर मोहम्मद नवाज को डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन के मामले में बड़ा झटका लगा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उन्हें एंटी-डोपिंग नियमों का दोषी पाए जाने के बाद तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही आईसीसी ने इस अवधि के दौरान उनके सभी क्रिकेट रिकॉर्ड को अमान्य करने का फैसला किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast