Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs SA U19 Youth ODI: डेब्यू कप्तानी में चमके वैभव सूर्यवंशी, पाकिस्तान का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर; बने दुनिया के पहले प्लेयर

IND vs SA U19 Youth ODI: डेब्यू कप्तानी में चमके वैभव सूर्यवंशी, पाकिस्तान का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर; बने दुनिया के पहले प्लेयर

Vaibhav Suryavanshi Captaincy Debut: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। महज 14साल की उम्र में उन्होंने युवा वनडे इंटरनेशनल (Youth ODI) में कप्तानी का डेब्यू करते हुए विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 03जनवरी को साउथ अफ्रीका के बेनोनी में खेले गए भारत अंडर-19और साउथ अफ्रीका अंडर-19के बीच पहले युवा वनडे मैच में सूर्यवंशी ने टीम की कमान संभाली और सबसे युवा कप्तान बनने का गौरव हासिल किया। इसी के साथ सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद का 19साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 2007में 15साल 141दिन की उम्र में पाकिस्तान अंडर-19के कप्तान बने थे।

यह मौका सूर्यवंशी को तब मिला जब टीम के नियमित कप्तान आयुष म्हात्रे और उप-कप्तान विहान मल्होत्रा चोटिल होने के कारण मैच से बाहर हो गए। दोनों खिलाड़ियों की ICC अंडर-19विश्व कप के लिए वापसी की उम्मीद है, जो 15जनवरी से शुरू होगा। सूर्यवंशी ने इससे पहले कभी राष्ट्रीय स्तर पर कप्तानी नहीं की थी, लेकिन उनकी नेतृत्व क्षमता और पिछले प्रदर्शनों ने उन्हें यह जिम्मेदारी दिलाई।

भारत-दक्षिण अफ्रीका का अंडर-19मैच

वहीं, अब मैच की बात करें तो भारत अंडर-19ने पहले बल्लेबाजी की और 50ओवरों में 301रन बनाए। सूर्यवंशी ने खुद 12गेंदों पर 11रन (दो चौके) बनाए, लेकिन जल्दी पवेलियन लौट गए। टीम की ओर से हरवंश पंगालिया ने 93, आरएस अंब्रिश ने 65और कानिश्क चौहान ने 32रनों की अहम पारियां खेलीं। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के जेजे बैसन ने चार विकेट चटकाए।

लेकिन बारिश से प्रभावित मैच में दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न विधि से 27.4 ओवरों में 174 रनों का लक्ष्य मिला। मेजबान टीम 148/4 रन ही बना सकी, जिसमें जोरिच वैन शाल्क्विक ने नाबाद 60 और अरमान मनक ने 46 रन बनाए। भारत के दीपेश देवेंद्रन ने दो विकेट लिए। इस तरह भारत ने 25 रनों से जीत हासिल की और तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Cricket News: संजू सैमसन की अनदेखी पर भड़के पार्थिव पटेल, वैभव सूर्यवंशी के चयन पर दिया बड़ा बयान

Cricket News: आयरलैंड दौरे पर मिली हार के बाद वैभव सूर्यवंशी को खिलाने को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही थी। इंग्लैंड दौरे पर उन्हें पहले मैच में नहीं खिलाया गया था। जिसके बाद उनके नाम को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हुई कि उन्हें टीम में खिलाना चाहिए। जिसके बाद वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में मौका मिला। लेकिन उन्होंने तीन में कुछ खास नहीं किया। जिसके बाद टीम सेलेक्शन को लेकर काफी ज्यादा चर्चा होने लगी।

IND vs ENG: T20 सीरीज हारने के बाद छलका कप्तान श्रेयस अय्यर का दर्द, नंबर-1 रैंकिंग पर भी मंडराया खतरा

IND vs ENG: पांच मैचौं की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले को जीत कर इंग्लिश टीम ने सीरीज अपने नाम की। बता दें कि बारिश के कारण पहला मैच रद्द होने के बाद इंग्लैंड ने ज़बरदस्त वापसी की और लगातार तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली।

NGT का बड़ा आदेश, जयपुर, मुंबई और रायपुर के तीन स्टेडियमों में खेल आयोजनों पर रोक

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने पर्यावरण नियमों के पालन को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। एनजीटी ने देश के तीन प्रमुख क्रिकेट स्टेडियमों में फिलहाल सभी खेल गतिविधियों पर रोक लगा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast