Team Indian Champions Trophy Final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025के फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने वाली टीम को बरकरार रखा है।
अब तक इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अजेय रही है और एक भी मुकाबला नहीं हारी है। खास बात यह है कि इस फाइनल में पहुंचते ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है।
तीसरी बार लगातार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत
भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में लगातार तीसरी बार फाइनल खेल रही है। इससे पहले भारत ने 2013और 2017में फाइनल मुकाबले खेले थे। यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत पहली टीम बन गई है।
भारत ने 2013में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। 2017में विराट कोहली के नेतृत्व में टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उपविजेता रही। अब 2025में रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ट्रॉफी जीतने के लिए मैदान में उतरी है।
चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें
भारत – 2013, 2017, 2025 (तीन फाइनल)
वेस्टइंडीज – 2004, 2006 (दो फाइनल)
ऑस्ट्रेलिया – 2006, 2009 (दो फाइनल)
भारत – 2000, 2002 (दो फाइनल)
सौरव गांगुली का शतक भी नहीं दिला पाया था जीत
भारत और न्यूजीलैंड इससे पहले भी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भिड़ चुके हैं। साल 2000में हुए इस मुकाबले में भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने शानदार 117रन बनाए थे, जिससे भारत ने 264रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था।
हालांकि, न्यूजीलैंड के क्रिस केर्न्स ने 102रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिला दी। न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 4विकेट से जीतकर पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था।
दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका है भारत
भारतीय टीम ने अब तक दो बार यह खिताब जीता है। पहली बार 2002में सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था, क्योंकि बारिश के कारण फाइनल पूरा नहीं हो सका था।इसके बाद 2013में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारत ने इंग्लैंड को 5रनों से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।
अब 2025में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत के पास तीसरी बार इस ट्रॉफी को अपने नाम करने का सुनहरा मौका है। क्या टीम इंडिया इतिहास रच पाएगी? क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस महामुकाबले पर टिकी हैं।
Leave a comment