Ranji Trophy, Mum vs JK: फिर नहीं चला रोहित शर्मा का बल्ला, रणजी में 'जम्मू एक्सप्रेस' का कहर जारी

Ranji Trophy, Mum vs JK: फिर नहीं चला रोहित शर्मा का बल्ला, रणजी में 'जम्मू एक्सप्रेस' का कहर जारी

Rohit Sharma, Yashasvi Jaiswal In Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2024-25में 23जनवरी से कई मुकाबले शुरू हुए हैं। इस दौरान भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा की वापसी पर सभी की नजरें थीं। करीब 9साल और 3महीने बाद रोहित मुंबई की तरफ से रणजी मैच में खेल रहे थे। लेकिन, वह हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दोनों पारियों में असफल रहे।

बता दें कि, दूसरी पारी में रोहित शर्मा युद्धवीर सिंह चरक की गेंद पर शॉर्ट मिडविकेट में लपके गए। उन्होंने 35गेंदों में 28रन बनाए, जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे। हालांकि, जब वह एक रन पर थे, उमर नजीर मीर ने उनका कैच छोड़ा, लेकिन रोहित इसका फायदा नहीं उठा सके। युद्धवीर सिंह ने इसके बाद यशस्वी जायसवाल को भी आउट किया। यशस्वी ने 51गेंदों में 26रन बनाए, जिसमें चार चौके थे। युद्धवीर 'जम्मू एक्सप्रेस' के नाम से प्रसिद्ध हैं और आईपीएल 2025में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे।

मुंबई की स्थिति

पहली पारी में भी रोहित और यशस्वी कुछ खास नहीं कर पाए। रोहित को उमर नजीर मीर ने आउट किया, और वह 19गेंदों में तीन रन बना पाए। यशस्वी को आकिब नबी ने एलबीडब्ल्यू किया, और उन्होंने 8गेंदों पर सिर्फ 4रन बनाए। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 120रन बनाए, जिसमें शार्दुल ठाकुर ने 51रन बनाए। जवाब में जम्मू-कश्मीर ने 206रन बनाए और पहली पारी में 86रनों की बढ़त ली। मुंबई ने दूसरी पारी में 86रन पर पांच विकेट खो दिए, जिसमें श्रेयस अय्यर (17) और शिवम दुबे (0) भी शामिल थे।

जम्मू-कश्मीर प्लेइंग-11:पारस डोगरा (कप्तान), शुभम खजूरिया, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर), आकिब नबी, विवरांत शर्मा, यावेर हसन, अब्दुल समद, आबिद मुश्ताक, युद्धवीर सिंह, उमर नजीर मीर, वंशज शर्मा

मुंबई की प्लेइंग-11:रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे,शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), मोहित अवस्थी, कर्ष कोठारी

Leave a comment