Search KhabarFast

Press ESC to close

'IPL छोड़ने का फैसला मेरा नहीं...', MS धोनी ने रिटायरमेंट पर कही बड़ी बात; फैंस को दी राहत

'IPL छोड़ने का फैसला मेरा नहीं...', MS धोनी ने रिटायरमेंट पर कही बड़ी बात; फैंस को दी राहत

MS Dhoni On Retirement: हर साल की तरह इस बार भी आईपीएल में एक सवाल सबके मन में है, क्या महेंद्र सिंह धोनी इस बार क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे? पिछले कुछ सीजन से धोनी के घुटनों की दिक्कत, बैटिंग में देर से आना और उनकी उम्र को लेकर यह बात बार-बार उठती रही है।आईपीएल 2025के साथ यह उत्सुकता और बढ़ गई है।

बता दें कि, शनिवार 5अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के दौरान सिर्फ एक ही चर्चा थी, क्या यह धोनी का आखिरी मैच हो सकता है?इसकी वजह थी कि चेपॉक स्टेडियम में पहली बार धोनी के माता-पिता की मौजूदगी। अपने करियर में पहली बार धोनी का कोई मैच देखने के लिए उनके माता-पिता स्टेडियम पहुंचे थे। इसी से फैंस को लगा कि शायद यह उनकी विदाई का इशारा है।

फिलहाल संन्यास का इरादा नहीं, शरीर तय करेगा आगे खेलना है या नहीं

हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ। धोनी अब भी मैदान पर हैं। मैच के अगले दिन धोनी का एक इंटरव्यू सामने आया। यूट्यूबर राज शमानी के पॉडकास्ट में धोनी ने इस बारे में बात की। उन्होंने कहा,“फिलहाल तो नहीं। मैं अभी भी आईपीएल खेल रहा हूं और मैंने इसे सरल रखा है। मैं हर बार एक साल का सोचता हूं। इस जुलाई में मैं 44साल का हो जाऊंगा। मेरे पास 10महीने हैं यह तय करने के लिए कि मुझे एक और सीजन खेलना है या नहीं। यह फैसला मैं नहीं, मेरा शरीर करेगा।”

बयान भले पुराना हो, लेकिन फैंस को मिली राहत

धोनी का यह इंटरव्यू चेन्नई-दिल्ली मैच के बाद का नहीं है। यह आईपीएल 2025सीजन से पहले रिकॉर्ड किया गया था। धोनी ने यह बयान अपने नाम की मोबाइल ऐप लॉन्च के समय दिया था। इस इंटरव्यू के कुछ हिस्से अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसके बावजूद, धोनी के बयान ने फैंस को थोड़ी राहत दी है। इससे उम्मीद बनी है कि ‘कैप्टन कूल’ इस पूरे सीजन खेलते नजर आएंगे और अगर शरीर साथ दे, तो शायद अगला सीजन भी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे ने मैदान पर काटा गदर, तूफानी शतक लगाकर ध्वस्त किया 136 साल पुराना रिकॉर्ड

Andrew Flintoff Son Hits Century: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने मैदान पर तूफानी शतक लगाया है। महज 18 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जिसे 136 साल के इतिहास में कोई छू नहीं सका।

DPL 2026: IPL में कोहली के साथ बरपाया था कहर, अब इस बल्लेबाज ने DPL में 38 गेंदों पर 92 रन ठोककर मचाई तबाही

DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में अनुज रावत और आर्यन गौर की शानदार पारियों की बदौलत पुरानी दिल्ली 6 ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स के खिलाफ सात विकेट से आसान जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, पुरानी दिल्ली 6 तीन जीत और दो हार के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि आउटर दिल्ली वॉरियर्स का जीत-हार का रिकॉर्ड तो वही है, लेकिन नेट रन-रेट खराब होने के कारण वे चौथे नंबर पर हैं।

Lionel Messi: पिता के निधन से टूट गए लियोनल मेसी, फुटबॉल खेलने को लेकर लिया चौंकाने वाला फैसला

Lionel Messi Took Break From Football: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी ने 68 वर्ष की उम्र दुनिया को अलविदा कह दिया। वे लंबे वक्त से बीमार थे और उन्होंने रोसारियो के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। दुख की इस घड़ी में मेसी ने फुटबॉल से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का फैसला लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast