दोस्त जैसे भाई को बताया गद्दार, धोनी के कड़वे बोल से पुरानी दोस्ती हुई तार-तार

दोस्त जैसे भाई को बताया गद्दार, धोनी के कड़वे बोल से पुरानी दोस्ती हुई तार-तार

MS Dhoni: IPL 2025का 25वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। लेकिन इस मुकाबले से पहले एमएस धोनी की मुलाकात अपने एक पुराने दोस्त से हुई। जिसका नाम ड्वेन ब्रावो है। जो KKR के मेंटॉर हैं। धोनी अपने दोस्त को धोखेबाज कह रहे है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, IPL में आज का मुकाबला CSK और KKR के बीच होगा। लेकिन इस मुकाबले से पहले धोनी का वीडियो वायरल हो रहा। वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी कैसे KKR के मेंटॉर को धोखेबाज कह रहे है। बता दें, धोनी और KKR के मेंटॉर ड्वेन ब्रावो बहुत पुराने दोस्त हैं। इसलिए धोनी अपने दोस्त की खिंचाई कर रहे है। गौरतलब है कि ब्रावो IPL 2024तक CSK के गेंदबाजी कोच हुआ करते थे। जिसके बाद IPL 2025के सीजन में उन्हें KKR का मेंटॉर बना दिया गया था।

धोनी का वीडियो वायरल

बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धोनी का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि धोनी ने जैसे ही ड्वेन ब्रावो को देखा, उन्होंने मजाकिया अंदाज में ब्रावो का कहा - 'धोखेबाज आ गया।' दरअसल, ब्रावो  CSK के प्रैक्टिस एरिया में आते हैं, जहां वह रवींद्र जडेजा को गले लगाते है। उसके बाद धोनी से हाथ मिलाते है। इसी वजह से धोनी ब्रावो की टांग खिंचते हैं।

बता दें, धोनी और ब्रावो दोनों एक-दूसरे के काफी करीब है। दोनों एक-दूसरे को भाई मानते है। दूसरी तरफ, आज के मैच की कप्तानी धोनी ही करेंगे। क्योंकि टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की कोहनी में चोट लग गई हैं। बता दें, धोनी ने IPL में आखिरी बार साल 2023 में कप्तानी की थी। ये वहीं साल था जब चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब जीता था।

Leave a comment