Search KhabarFast

Press ESC to close

बुमराह-यशस्वी के साथ इन खिलाड़ियों का रहा दमदार प्रदर्शन, पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया का रहा दबदबा

बुमराह-यशस्वी के साथ इन खिलाड़ियों का रहा दमदार प्रदर्शन, पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया का रहा दबदबा

IND VS AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अभी तक दमदार रही। भारत ने चौथे दिन के मैच में 295 रनों की पारी खेली। ऐसे में इसका सारा श्रेय भारतीय टीम के खिलाड़ियों को जाता है। बता दें, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इस मैच में रोहित शर्मा और शुभमन गिल की भागीदारी नहीं थी।

रोहित शर्मा की जगह कप्तानी की सारी जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह को सौपी गई थी। इसके अलावा भी टीम के कई ऐसे खिलाड़ी है जिसका इस मैच में योगदान रहा। जिनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की वजह से भारतीय टीम इस टेस्ट में जीत दर्ज कर पाई।

जसप्रीत बुमराह

इस बार रोहित शर्मा की जगह जसप्रीत बुमराह को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बुमराह ने पहली पारी में 18 ओवर में महज 30 रन देकर पांच विकेट चटकाए। मैदान में उन्हें पूर्व कप्तान विराट कोहली का पूरा साथ भी मिला। वहीं, बुमराह ने दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया को शुरू में ही झटके देकर भयंकर दबाव में डाल दिया था। उन्होंन दूसरी पारी में ट्रैविस हेड का भी विकेट झटका था।

यशस्वी जायसवाल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से ओपनिंग के लिए यशस्वी जायसवाल आए। लेकिन यशस्वी पहली पारी में बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। लेकिन जायसवाल ने पहली पारी की पूरी कसर दूसरे पारी में निकाली। वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने 161 रनों की जबर्दस्त पारी खेली। उनकी दमदार पारी की वजह से ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पूरी तरह से बैकफुट पर ढकेल दिया।

केएल राहुल

केएल राहुल ने अपनी पहली पारी में 74 गेंदें खेलीं और 26 रनों की अहम पारी खेली। वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने यशस्वी के साथ पहले विकेट के लिए 201 रनों की साझेदारी में मैच खेला। बता दें, केएल ने 176 गेंदों पर 77 रनों का योगदान दिया।

विराट कोहली

विराट कोहली पहली पारी में 5 रन बनाकर ही आउट हो गए। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शतक लगाकर फिर से सबको अपना फैन बना लिया। बता दें, विराट ने अपने करियर का 30वां टेस्ट शतक लगाया। विराट की बैटिंग से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पूरी तरह से गेम से ही बाहर कर दिया।

नीतीश कुमार रेड्डी

टीम इंडिया के लिए डेब्यू टेस्ट खेल रहे नीतीश कुमार रेड्डी ने दोनों पारियों में बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर अपना बेस्ट दिया। पारी में नीतीश भारत की ओर से बेस्ट स्कोरर रहे। पहली पारी में नीतीश ने 59 गेंदों पर 41 रन बनाए। इसमें छह चौके और एक छक्का शामिल हैं। वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने 27 गेंदों पर नॉटआउट 38 रन बनाए। इसके बाद गेंदबाजी के दौरान उन्होंने मिचेल मार्श का विकेट चटकाए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: हार के बाद बेलिंघम का आपा खोया, अर्जेंटीना के खिलाड़ी को जड़ा थप्पड़

FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल में उनका मुकाबला स्पेन के साथ होगा। मुकाबले में एक तरफ अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी बिना गोल मारे इतिहास रच दिया। वहीं दूसरी तरफ मुकाबला खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के बीच तनाव देखने को मिला। जिसने मैच से ज्यादा सुर्खियां बटोरी।

IND vs ENG, 2nd ODI: इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, शुभमन गिल ने बताई हार की असली वजह

IND vs ENG, 2nd ODI: कार्डिफ़ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए तीन मैचों की सीरीज़ के दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हराया। जो रूट की नाबाद 99 रनों की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने जीत हासिल की और सीरीज़ 1-1 से बराबर कर ली। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस हार को "काफी निराशाजनक" बताया।

IND vs ENG: रोहित शर्मा के भविष्य पर कोच ने तोड़ी चुप्पी, रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा का खराब फॉर्म का सिलसिला जारी है। दूसरे वनडे धीमी शुरूआत करते हुए सिर्फ रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में सिर्फ 26 रन ही बना सके। रोहित के खराब प्रदर्शन की वजह उनको बाहर करने की मांग तेज हो गई है। जिसकी वजह से उन पर काफी दवाब भी देखा जा रहा है। इसी बीच भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी पर दबाव नहीं होता, भले ही पिछले दो मैचों में रन न बने हों।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast