वो मैदान में आए और अभिषेक ने लगा दिया शतक, जानें कौन हैं इस कमाल की पारी के पीछे का लकी फैक्टर?

वो मैदान में आए और अभिषेक ने लगा दिया शतक, जानें कौन हैं इस कमाल की पारी के पीछे का लकी फैक्टर?

Abhishek Sharma Lucky Charm: 12 अप्रैल का दिन अभिषेक शर्मा के लिए बेहद खास रहा। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में वह हुआ जिसका उन्हें लंबे समय से इंतज़ार था। मैदान पर वो लोग आए, जिनका आना उनके लिए सबसे ज़्यादा मायने रखता है, उनके माता-पिता, और जैसे ही उनका इंतजार खत्म हुआ, अभिषेक शर्मा का बल्ला भी पूरी रफ्तार से चल पड़ा।

बता दें कि, बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने मैदान पर उतरते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की। उन्होंने शानदार शतक जड़ दिया। उनकी इस पारी ने पंजाब किंग्स द्वारा दिए गए बड़े लक्ष्य को भी छोटा कर दिया। मैच के बाद अभिषेक ने कहा कि उनके लिए उनके मम्मी-पापा ही 'लकी चार्म' हैं।

"मम्मी-पापा के मैदान में आने का कर रहा था बेसब्री से इंतजार"

मैच के बाद बातचीत में अभिषेक शर्मा ने कहा कि वो लंबे समय से अपने मम्मी-पापा के मैच देखने आने का इंतज़ार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सिर्फ वो ही नहीं, बल्कि पूरी SRH टीम चाहती थी कि उनके माता-पिता मैदान पर आएं। क्योंकि जब भी वो आते हैं, टीम अच्छा प्रदर्शन करती है। अभिषेक ने मुस्कुराते हुए कहा, “अब तो सब उन्हें टीम का लकी चार्म मानने लगे हैं।”

दो जीवनदान बने पारी के टर्निंग पॉइंट

मैदान पर उतरने के बाद अभिषेक शर्मा को किस्मत का भी साथ मिला। उन्हें पहला जीवनदान 28रन पर और दूसरा 57रन पर मिला। इन दोनों मौकों का उन्होंने पूरा फायदा उठाया। पहले उन्होंने अर्धशतक पूरा किया। फिर 40गेंदों में IPL करियर का पहला शतक भी ठोक दिया। अभिषेक ने अंत तक 55गेंदों में 141रन बनाए। उनकी इस पारी में 14चौके और 10छक्के शामिल थे। यह पारी SRH की जीत की नींव बनी।

बना डाले कई रिकॉर्ड

इस शानदार प्रदर्शन के साथ अभिषेक शर्मा ने IPL करियर का पहला शतक जड़ा। वो SRH के लिए दूसरा सबसे तेज़ शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने ट्रैविस हेड के साथ मिलकर एक रिकॉर्ड साझेदारी भी की।

IPL के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी रन-चेज

इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 245 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। लेकिन अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी की बदौलत SRH ने यह लक्ष्य 9 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया। यह IPL इतिहास में रन-चेज के मामले में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

Leave a comment