Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2025: धोनी को फिर मिली कप्तानी की जिम्मेदारी, ऋतुराज चोट के चलते आईपीएल से बाहर

IPL 2025: धोनी को फिर मिली कप्तानी की जिम्मेदारी, ऋतुराज चोट के चलते आईपीएल से बाहर

MS Dhoni, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा है। टीम के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ गंभीर चोट के कारण इस सीजन से बाहर हो गए हैं। अब महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चेन्नई की कमान संभालेंगे।

बता दें कि, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे की बाउंसर ऋतुराज की कोहनी पर लगी थी। चोट लगने के बावजूद उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ दो मैच खेले। बाद में स्कैन में कोहनी में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। इसके चलते उन्हें पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा।

कोच फ्लेमिंग ने की पुष्टि, बोले- धोनी तैयार थे

चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने ऋतुराज की चोट की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रिप्लेसमेंट के विकल्प बहुत कम हैं और टीम ने अभी तक किसी को नहीं चुना है। उन्होंने यह भी बताया कि धोनी पहले से ही कप्तानी के लिए तैयार थे और उन्होंने हालात को अच्छे से समझा है।

धोनी फिर संभालेंगे जिम्मेदारी

धोनी ने आखिरी बार 2023के आईपीएल फाइनल में चेन्नई की कप्तानी की थी। उस मैच में उन्होंने टीम को पांचवां खिताब जिताया था। 2024में कप्तानी ऋतुराज को सौंपी गई थी और उस सीजन में टीम पांचवें स्थान पर रही थी। अब एक बार फिर सबकी निगाहें धोनी पर होंगी। उनका अनुभव और नेतृत्व टीम को इस मुश्किल समय में संभालने में मदद कर सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड:रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), जेमी ओवर्टन, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, डेवोन कॉन्वे, शेख रशीद, सैम करन, कमलेश नागरकोटी, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज, नाथन एलिस, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्धार्थ सी, वंश बेदी, दीपक हुड्डा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

BAN vs AUS: बांग्लादेशी गेंदबाज की हरकत पर भड़के जोश इंग्लिस, मैदान पर जमकर हुई बहस, वायरल हुआ वीडियो

BAN vs AUS : बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 9 जून (मंगलवार) को बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला गया। मुकाबले के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मैच के दौरान बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Josh Inglis को आउट कर दिया। जिसके बाद उन्होंने आक्रामक अंदाज में सेलिब्रेशन किया और दोनों खिलाडियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

ICC Ranking: टेस्ट रैंकिंग में शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, यशस्वी को हुआ भारी नुकसान

ICC Test Ranking:अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खत्म होने के बाद आईसीसी ने रैंकिंग जारी की है। टेस्ट रैंकिंग में शुभमन गिल का जलवा देखने को मिला है। वहीं, यशस्वी जायसवाल को भारी नुकसान हुआ है।

ODI World Cup 2027: वनडे विश्वकप की तारीखों का हुआ ऐलान! जानिए कब से कब तक खेला जाएगा क्रिकेट का महाकुंभ

ODI World Cup 2027:  वनडे विश्व कप की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। अगले साल 2027 में 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किया जाएगा। इन तारीखों पर मई में अहमदाबाद में हुई ICC बोर्ड की बैठक में सहमति बनी थी और जुलाई में एडिनबर्ग में होने वाली ICC की सालाना आम बैठक में इसकी अंतिम पुष्टि होने की उम्मीद है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast