IPL 2023: मरने से पहले मैं...धोनी की ऑटोग्राफ वाली शर्ट दिखाते हुए Live TV पर रो पड़े गावस्कर

IPL 2023: मरने से पहले मैं...धोनी की ऑटोग्राफ वाली शर्ट दिखाते हुए Live TV पर रो पड़े गावस्कर

IPL 2023: MS धोनी क्रिकेट के मैदान पर अपनी उपलब्धियों से कही अधिक है, और फैंस के दिल उनके लिए प्यार यह साफ दिखता है। धोनी ने सभी ICC सीमित ओवरों के टूर्नामेंट जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं और सर्वकालिक रन-स्कोररों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। भारतीय क्रिकेट पर उनका जो प्रभाव है, वह शायद किसी से पीछे नहीं है और अगर क्रिकेट के समृद्ध इतिहास और विश्व-विजेताओं की सूची को ध्यान में रखा जाए तो यह फिर से बहुत कुछ कह रहा है। धोनी की महानता का सबूत जुटाने के लिए किसी को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। IPL 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के घर में आखिरी लीग मैच के बाद के दृश्य काफी थे।

दुनिया के महान बल्लेबाज में से एक सुनील गावस्कर ने अपने शर्ट पर धोनी का ऑटोग्राफ लिया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। गावस्कर ने जो किया उसको लेकर विश्व क्रिकेट बात कर रहा है। वहीं, अब गावस्कर ने इसके लेकर अपनी एक ख्वाहिश भी जाहिर की है। स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बात करते हुए गावस्कर के आंखों से आंसू निकल आए। दरअसल, धोनी के ऑटोग्राफ को लेकर गावस्कर बात कर रहे थे और बताया कि धोनी का यह ऑटोग्राफ उनके लिए क्या मायने रखता है। बातचीत के क्रम में गावस्कर ने ये भी बताया है कि, मरने से पहले वो 1983 का विश्व कप ट्रॉफी मोमेंट और धोनी के द्वारा 2011 विश्वकप फाइनल में लगाए गए छक्के को देखना पसंद करेंगे।

अपनी बात रखते हुए गावस्कर ने कहा कि, 'यह मेरे लिए इमोशनल पल है, इस बंदे ने (धोनी) ने क्या-क्या नहीं किया है और मुझे पता है कि अब मेरी लाइफ का यह आखिरी दौर चल रहा है, यह मेरे जिन्दगी के आखिरी लम्हें चल रहे हैं तो मुझे 2 मिनट के लिए 2 लम्हों को फिर से जीना है, एक तो जब 1983 में वो कप कपिल देव उठाते हैं और दूसरा जब धोनी वह छक्का मारते हैं और उसके बाद जिस तरह से बल्ले को घुमाते हैं, उन पलों को मैं मरने से पहले देखना चाहता हूं।'गावस्कर जब ये बातें कर रहे होते हैं तो उनके आंखों में आंसू आ जाते हैं। वहीं, पास बैठे हरभजन सिंह भी गावस्कर की बातों को सुनकर इमोशनल नजर आते हैं।

सुनील गावस्कर ने धोनी की भरपूर तारीफ की और कहा, 'धोनी को कौन प्यार नहीं करता? उन्होंने बीते सालों में इंडियन क्रिकेट के लिए जो किया है, वह कमाल है। भारत में बहुत सारे यंगस्टर्स हैं जो उनसे प्रेरित होते हैं... जिस तरीके से उन्होंने खुद को हैंडल किया है, वह बहुत कमाल का रहा है। जैसे ही मैंने सुना कि सीएसके के खिलाड़ी मैदान का चक्कर लगा रहे हैं, तब मैंने तुरंत ही एक पेन उधार मांगा. और इसे अपने पास रखा।'

Leave a comment