फिल्म लाल सिंह चड्ढा में हुई साउथ सुपरस्टार की एंट्री

फिल्म लाल सिंह चड्ढा में हुई साउथ सुपरस्टार की एंट्री

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान जैसे डिजास्टर के बाद अब आमिर खान अपनी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तैयारियों में बिजी हो गए है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच अभी से ही क्रेज सांतवे आसमान पर है।

खास बात ये है कि इस फिल्म में करीना कपूर खान लीड रोल में है। बीते कई दिनों से चर्चाएं चल रही थी कि इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की एंट्री हो सकती है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

बीते दिनों साउथ स्टार ने फिल्म कैंपेनियन को एक इंटरव्यू एक्टर ने बातों-बातों में इस बात पर मोहर लगा दी है कि वो आमिर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा का हिस्सा है।

इस फिल्म में विजय सेतुपति का किरदार कैसा होगा, इस पर तो खैर अभी तक जानकारी हाथ नहीं लगी है लेकिन वो जरुर दक्षिण भारतीय शख्स के रोल में दिखेंगे। ये ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।

Leave a comment