Search KhabarFast

Press ESC to close

पलाश मुच्छल के साथ जुड़ा एक और महिला का नाम, जानें क्या है इसकी पहचान?

पलाश मुच्छल के साथ जुड़ा एक और महिला का नाम, जानें क्या है इसकी पहचान?

Smriti Mandhana Wedding Controversy: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 23 नवंबर को दोनों की शादी अचानक ही टल गई। बताया गया था कि स्मृति के पिता श्रीनिवास की तबीयत खराब होने की वजह से ऐसा हुआ है। हालांकि बाद में पलाश पर स्मृति पर चीटिंग करने की अफवाहें सामने आने लगीं। इस बीच मैरी डीकोस्टा नाम की एक महिला ने पलाश मुच्छल संग अपनी चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिसके बाद इंटरनेट पर बवाल हो गया। वहीं, अब एक नई महिला के साथ पलाश का नाम जोड़ा जा रहा है। 

क्यों जुड़ा पलाश के साथ इस महिला का नाम?

बता दें कि स्मृति और पलाश की संगीत सेरेमनी की कोरियोग्राफी फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर जोड़ी बोस्को-सीजर की टीम ने की थी। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स कोरियोग्राफर की टीम मेंबर गुलनाज खान पर उंगली उठा रहे हैं। पलाश और गुलनाज की फोटोज इंटरनेट पर छाई हुई हैं। हाल ही में एक रेडिट यूजर ने पोस्ट किया कि हमने वो कोरियोग्राफर ढूंढ ली। पलाश ने गुलनाज खान के साथ चीटिंग की।

यूजर ने एक्स पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें एक यूजर स्तुति ने लिखा था कि बोस्को की टीम में फीमेल कोरियोग्राफर गुलनाज खान हैं। संगीत के दिन के कई वीडियो, शॉर्ट्स और रील्स में वो दिखी हैं। अजीब बात है कि इसके बाद पलाश ने उन्हें अनफॉलो कर दिया। ये पोस्ट वायरल होते ही लोग गुलनाज खान के पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भरने लगे।

कौन है गुलनाज खान?

गुलनाज खान मुंबई की एक कोरियोग्राफर हैं। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार वे पिछले 11 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वे प्रोफेशनल और वर्सेटाइल डांसर हैं। उन्होंने 2006 में बोस्को-सीजर की टीम जॉइन की थी और आज भी उनके साथ काम करती हैं। वे खुद को असिस्टेंट कोरियोग्राफर, एक्ट्रेस और G-Star इवेंट प्लानर कहती हैं। वहीं, इवेंट प्लानिंग में उन्हें 4 साल से ज्यादा का अनुभव है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood Double Role: जब एक ही चेहरे ने निभाए दो किरदार, बाप-बेटे की कहानी ने जीता बॉक्स ऑफिस

बॉलीवुड फिल्मों में डबल रोल हमेशा से दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। खासकर जब कोई एक्टर एक ही फिल्म में बाप और बेटे दोनों का किरदार निभाता है, तो कहानी और भी दिलचस्प हो जाती है।

Sapna Choudhary की शादीशुदा जिंदगी में बवाल, पति पर मारपीट के आरोप; सबूतों के साथ कोर्ट पहुंचीं

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। पति पर गंभीर आरोप लगाने के बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि सपना चौधरी बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गईं और अपने दावों के समर्थन में सबूत भी पेश किए हैं।

Delhi News: सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर गोलियों की तड़तड़ाहट, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

दिल्ली में सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस गैंग ने ली है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि जिम के बाहर अचानक गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। घटना के पीछे की वजह और गैंग के दावे की पुष्टि की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast