Search KhabarFast

Press ESC to close

पलाश मुच्छल से शादी टलने के बाद स्मृति मंधाना ने उठाया बड़ा कदम, फैंस हुए हैरान

पलाश मुच्छल से शादी टलने के बाद स्मृति मंधाना ने उठाया बड़ा कदम, फैंस हुए हैरान

Smriti Mandhana Wedding: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी 23नवंबर को होने वाली थी। शादी से पहले दोनों की हल्दी सेरेमनी भी हुई थी। प्री-वेडिंग सेरेमनी भी जोरों पर थी लेकिन अचानक उनके पिता की तबीयत खराब हुई और शादी स्थगित कर दी गई।

स्मृति ने सोशल मीडिया से पोस्ट हटाए

अब शादी स्थगित होने के बाद स्मृति मंधाना ने सगाई से जुड़े हुए सारे पोस्ट को सोशल मीडिया से हटा दिया है। बता दें कि स्मृति मंधाना ने सगाई, हल्दी सेरेमनी और प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। उनके साथ पलाश मुच्छल भी नजर आ रहे थे। लेकिन, अब स्मृति मंधाना के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट गायब है। स्मृति के इस कदम से उनके फैंस हैरान हो गए हैं और सब यही पूछ रहे हैं कि दोनों के बीच सब ठीक है या नहीं।

महाराष्ट्र के सांगली में होने वाली था शादी

आपको बता दें कि पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी महाराष्ट्र के सांगली में 23नवंबर को होने वाली थी। दोनों की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। लेकिन शादी के दिन ही स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी बीच पलाश मुच्छल की भी तबीयत खराब हो गई। हालांकि,रेगुलर चेकअप के बाद पलाश को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, पलाश मुच्छल की बहन और सिंगर पलक मुच्छल ने फैंस से आग्रह किया है कि इस सेंसेटिव समय में दोनों परिवार की प्राइवेसी का खयाल रखें। 

पलाश ने स्मृति मंधाना को किया था प्रपोज

पलाश मुच्छल और स्मृति ने 3 दिन पहले ही एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया था। जिसमें वह मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्मृति मंधाना को फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था। पलाश ने घुटनों पर बैठकर स्मृति को अंगूठी पहनाई थी और उन्हें बड़ा सा फूलों का गुलदस्ता भी दिया। इस प्रपोजल के बाद मंधाना भी हैरान रह गई थीं और बाद में उन्होंने भी पलाश को अंगूठी पहनाई थी। जिसके बाद दोनों को शादी से पहले शुभकामनाएं मिलने लगी थी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Mirzapur Collection Day: कालीन भैया का भौकाल थिएटर में भी कायम, पहले ही वीकेंड में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के पार पहुंचा 'मिर्जापुर: द मूवी' का कलेक्शन

Mirzapur Box Office Collection: पंकज त्रिपाठी अभिनीत वेब सीरीज 'मिर्जापुर: द मूवी' को भारत में एक अनोखा प्रयोग कहा जा रहा है। क्योंकि यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलताओं में से एक बनकर उभरी है। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श के अनुसार, फिल्म ने शानदार ओपनिंग वीकेंड दर्ज किया है और हिंदी में पहले तीन दिनों में 96.85 करोड़ रुपये की कमाई की है।

दिल्ली के सत्य निकेतन PG हादसे पर सोनू सूद ने जताई चिंता, छात्रों के लिए की सुरक्षित और सस्ते हॉस्टल की मांग

Sonu Sood on Satya Niketan PG incident: दिल्ली में सत्य निकेतन भवन गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। इसी बीच, निर्माण एवं सुरक्षा नियमों के अनुपालन पर सवाल उठाते हुए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने मंगलवार को शहरों में छात्रों के लिए सुरक्षित और किफायती आवास की मांग की।

Bigg Boss 20: प्रियंका चोपड़ा और मैरी कॉम की दोस्ती बरकरार, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट्स को दी वॉर्निंग; बोलीं - इनका नॉकआउट बहुत भारी...

बॉक्सिंग रिंग में अपनी उपलब्धियों के लिए मशहूर मैरी कॉम अब बिग बॉस के घर में अगले 105 दिन बिताने वाली है। इस दौरान उन्हें एक बिल्कुल अलग तरह की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। लेकिन इस बीच उनका हौसला बढ़ाते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें एक खास संदेश भेजा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast