Search KhabarFast

Press ESC to close

स्मृत‍ि-पलाश ने इंस्टाग्राम पर बनाया एक जैसा नजर का टीका, क्या है इस बात का मतलब?

स्मृत‍ि-पलाश ने इंस्टाग्राम पर बनाया एक जैसा नजर का टीका, क्या है इस बात का मतलब?

Smriti Palash Relationship: भारतीय टीम की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी काफी चर्ची में रही। दोनों की शादी 23 नवंबर को होनी थी, लेकिन अचानक इस शादी को कैंसिल करना पड़ा। पहले बताया गया कि स्मृत‍ि के प‍िता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत खराब हो गई, इस वजह से शादी को टाला गया है। वहीं, बाद में सोशल मीडिया पर शादी टलने के पीछे कई दूसरे दावे भी सामने आए, लेकिन इन सब के बीच स्मृति और पलाश ने इंस्टाग्राम पर एक बड़ा बदलाव किया है, जिससे फैन्स हैरान हैं।

बुरी नजर से बचने के लिए लगाई ये इमोजी

शादी टलने के बाद स्मृति ने हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें डिलीट कर दी दी थीं। लेकिन अब दोनों ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक नीले रंग का इमोजी लगाया है। इस इमोजी का आधिकारिक मतलब तो साफ नहीं है, लेकिन जो जानकारी मौजूद है उसके अनुसार इस इमोजी का इस्तेमाल बुरी नजर से बचाने के लिए किया जाता है।

सोशल मीडिया पर फैली थी अफवाह

बता दें कि सोशल मीडिया पर पलाश और स्मृत‍ि के रिश्तों को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलीं। कुछ अनकंफर्म्ड चैट वायरल हुए, जिसके माध्यम से दावा किया गया था कि पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना को धोखा दिया। हालांकि इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच ये राहत की बात है कि स्मृति के पिता अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ गए।

पलाश की मां का स्टेटमेंट

अफवाहों के बीच अब पलाश मुच्छल की मां अमिता मुच्छल का स्टेटमेंट सामने आया है। अमिता ने कहा कि सब कुछ तय योजना के अनुसार ही होगा। उन्होंने ये भी बताया कि पलाश का स्मृति के पिता से बहुत करीबी रिश्ता है, इसलिए उन्हीं की हालत देखकर शादी टालने का फैसला लिया गया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गोविंदा की 37 साल की शादी में दरार! कोमल रानी स्वर्णकार संग अफेयर की खबरों से मचा हंगामा, जानिए कौन हैं ये हसीना

Who is Komal Rani Swarnkar: बॉलीवुड की गलियों में एक बार फिर गोविंदा के अफेयर की चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है। दरअसल, बीते कुछ समय से गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता अहूजा की तरफ से भी कई कमेंट सामने आए हैं। लेकिन इसी बीच, इस मामले में एक नई हस्ती की एंट्री हो चुकी है।

‘अब कोई सेफ नहीं रहेगा, हर कंटेस्टेंट को मिलेगी एक्स्ट्रा Lifeline’, बिग बॉस 20 में आया नया ट्विस्ट

Bigg Boss Rules: कलर्स टीवी के सबसे फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन का ऑफिशियल ट्रेलर आज 12 अगस्त बुधवार को जारी कर दिया गया है। हर बार की तरह इस बार भी शो के होस्ट सलमान खान एक बड़े सरप्राइज के साथ वापस आ रहे हैं। रिलीज किए गए ट्रेलर के अनुसार, इस बार शो के नियमों को पूरी तरह से बदल दिया गया है।

‘SIR के नाम पर मतदाताओं के अधिकारों पर हमला’, वोटिंग लिस्ट से नाम हटाने पर बिफरे एक्टर प्रकाश राज

दरअसल, अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट में, प्रकाश राज ने चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि कुछ खास मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast