केजरीवाल के भाषण के दौरान लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे, जानें फिर क्या हुआ

केजरीवाल के भाषण के दौरान लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे, जानें फिर क्या हुआ

नई दिल्ली:  राजधानी दिल्ली में गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के एक कैंपस का उद्घाटन किया। इस दौरान उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को संबोधित करने आए अरविंद केजरीवाल के भाषाण के दौरान कुछ लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। इस पर केजरीवाल ने हाथ जोड़कर कहा कि थोड़ा रुक जाओ बाद में नारे लगा लेना।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज IP University का ये कैंपस, देश को समर्पित किया जा रहा है। पूरे देश से बच्चे पढ़ने आएंगे। ईस्ट दिल्लीके लोगों को बधाई। Architecture और Facilities में देश में बेस्ट कैंपसहै ये। आस-पास की अर्थव्यवस्था को भी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब हमारे पास 12वीं तक की शिक्षा के लिए एक System है। पैसे नहीं भी हैं, तो भी अच्छी शिक्षा मिलेगी। अब हमें 12वीं के बाद की पढ़ाई के लिए System बनाना है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2015 में 2.5lakh बच्चों में से 1.1Lakh बच्चों के लिए Higher Education सीटें थीं। अब 1.5 Lakh के लिए हैं। हमने 40,000 Deficit कम किया। 1.4 Lakh सीटें और बनाएंगे।

Leave a comment