कर्नाटक की सिनी ने जीता मिस इंडिया 2022 का खिताब, फर्स्ट-सेकंड रनर अप में इन हसीनाओं का नाम शामिल

कर्नाटक की सिनी ने जीता मिस इंडिया 2022 का खिताब, फर्स्ट-सेकंड रनर अप में इन हसीनाओं का नाम शामिल

नई दिल्ली:देश को 2022 की मिस इंडिया मिल चुकी है। बता दें इस साल की मिस इंडिया का खिताब कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने अपने नाम किया है। सिना ने 31 फाइनलिस्ट को मात देकर यह मुकाम हासिल किया है। वहीं राजस्थान की रुबल शेखावत को फेमिना मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर अप और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकेंड रनर अप रहीं। फेमिना मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले मुंबई के जियो सेंटर में आयोजित हुआ।

सिनी शेट्टी कर्नाटक की रहने वाली हैं। लेकिन उनका जन्म मायानगरी मुंबई में हुआ है। उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। अभी वो Chartered Financial Analyst (CFA) का कोर्स कर रही हैं। साथ ही वह भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उन्होंने चार साल की उम्र से ही डांस करना शुरू कर दिया था। 14 साल की उम्र तक तो उन्होंने कई स्टेज पर परफॉर्म भी किया।

राजस्थान की रहने वाली रूबल शेखावत को फेमिना मिस इंडिया 2022 के फर्स्ट रनर अप का ताज अपने नाम किया। रूबल राजस्थान के शाही राज्य की समृद्ध संस्कृति और विरासत से बिलॉन्ग करती हैं। रूबल शेखावत खुद को एक जिज्ञासु स्टूडेंट मानती हैं। रुबल को डांस, एक्टिंग, पेंटिंग और बैंडमिंटन खेलना काफी पंसद है. रूबल कहती है कि प्रोग्रेस विनिंग से ज्यादा जरूरी है।

हालांकि फेमिना मिल इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले की दौड़ में रिया तिर्की बाहर हो गई थी। रिया तिर्की आदिवासी समुदाय से आने वाली पहली महिला हैं जिन्होंने फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में यह मुकाम हासिल किया है। रिया तिर्की रांची स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर की छात्रा रह चुकी हैं। उन्होंने आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा स्थित पीबी सिद्धार्थ कालेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस की पढ़ाई की है। वह एक मॉडल और अभिनेत्री भी हैं।

Leave a comment