चंडीगढ़ पुलिस ने बंबीहा गैंग के 4 लोगों को किया गिराफ्तार, पंजाब के दो मशहूर सिंगर को मारने की कर रहे थे प्लानिंग

चंडीगढ़ पुलिस ने बंबीहा गैंग के 4 लोगों को किया गिराफ्तार, पंजाब के दो मशहूर सिंगर को मारने की कर रहे थे प्लानिंग

MANKIRT AULAKH: चंडीगढ़ पुलिस ने बंबीहा गैंग के 4 लोगों कोगिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों केपास हथियार और कारतूस भी मिले है। जानकारी के अनुसार ये लोग पंजाब के मशूहर सिंगर बब्बू मान और मनकीरत औलख को मारने की प्लानिंग कर रहे थे। लेकिन इस बात पर पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया है।

चंडीगढ़ एसपी के अनुसार बंबीहा गैंग के चार लोग को गैर कानूनी हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया हैं। यह नहीं कहा जा सकता कि पंजाब के गायक के निशाने पर थे या नहीं। लेकिन कनाडा के लक्की पटियाला गिरोहके एक सदस्य ने पकड़े गए आरोपियों में से एक को जम्मू-कश्मीर से हथियार लाने के लिए बात की है। पुलिस ने यह आश्वासनदिया है की सभी तरह से जांच होगी।

जम्मू कश्मीर से मंगवाए थे हथियार

चंडीगढ़ पुलिस के एसपी और ऑपरेशन सेल के प्रभारी नेसूत्रों के द्वारामिली सूचना के हिसाब से 4 लोगो को गिरफ्तार किया गया है।जिसमें मनु, अमन कुमार, संजीव कुमार, और कमलदीप शामिल हैं. जानकारी केमुताबिक,बब्बू मान और मनकीरत औलख को मारने के लिए आरोपियों ने जम्मू कश्मीर से ऑर्डर देकर AK47 मंगवाई थी।

पिछले साल हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या

पिछले साल 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। बीच सड़क पर उन पर शूटर्स ने गोलियों की बरसात कर दी थी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सिद्धू मूसेवाला के मर्डर का जिम्मेदारा गोल्डी बरार को बताया गया था। ये बात भी सामने आई कि गोल्डी ने लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर सिद्धू मूसेवाला को मारने की पूरी प्लानिंग की थी।

Leave a comment