Search KhabarFast

Press ESC to close

Share Market News: बीते हफ्ते की तेजी के बाद शेयर बाजार में मामूली बढ़त, जानें किन कंपनियों को हुआ फायदा

Share Market News: बीते हफ्ते की तेजी के बाद शेयर बाजार में मामूली बढ़त, जानें किन कंपनियों को हुआ फायदा

Share Market: शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार, 15 सितंबर को शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त देखी गई। वहीं बाद में दोनों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। सेंसेक्स और निफ्टी पिछले हफ्ते तेजी के बाद मुनाफाखोरी के बीच स्थिर कारोबार कर रहे थे। बाजार इस हफ्ते होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के परिणाम का इंतजार कर रहा है।

शुरुआती कारोबार में बढ़त

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 93.81 अंकों की तेजी के साथ 81,998.51 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 24.45 अंकों की तेजी के साथ 25,138.45 पर पहुंचा। बाद में बीएसई बेंचमार्क 10.06 अंकों की गिरावट के साथ 81,904.31 पर और निफ्टी 12.65 अंकों की गिरावट के साथ 25,099.90 पर कारोबार कर रहा था।

इन कंपनियों को हुआ फायदा

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड बजाज फाइनेंस, इटरनल, अदानी पोर्ट्स और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में तेजी से आगे बढ़े। इंफोसिस, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टेक महिंद्रा के शेयर पिछड़ते नजर आए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को 129.58 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold Silver Price Today: 06 अगस्त को सोने-चांदी के कीमतें स्थिर या उतार-चढ़ाव जारी? यहां देखें दिल्ली-कोलकाता में क्या हैं नए रेट

06 August Gold-Silver Rate: अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आज 06 अगस्त को 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत भी चढ़कर 2,370 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। तो चलिए आज के भाव के बारे में जानत है।

Today Gold Silver Price 08 August 2026: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, Gold ₹1.54 लाख तो चांदी भी चमकी

Today Gold Silver Price 08 August 2026: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। लगातार चौथे दिन सोने के दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत लगातार चौथे दिन बढ़ी और 99.9% शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 1,54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं MCX पर सोने का वायदा भाव 165 रुपये बढ़कर 1,51,985 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,401.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी के दाम भी बढ़े हैं। MCX पर चांदी 338 रुपये की तेजी के साथ 2,31,804 रुपये प्रति किलो हो गई, जबकि दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 2,34,800 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के कारण इन दोनों दिनों के लिए यही भाव मान्य होंगे।

दिल्ली में EV पॉलिसी 2.0 का असर! जुलाई में रिकॉर्ड 11,365 इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन

दिल्ली सरकार की नई EV Policy 2.0 लागू होने के बाद राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जुलाई 2026 में दिल्ली में कुल 11,365 इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जो इस साल का सबसे बड़ा मासिक आंकड़ा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast