Search KhabarFast

Press ESC to close

शाहरुख और रानी मुखर्जी को मिला नेशनल अवार्ड, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

शाहरुख और रानी मुखर्जी को मिला नेशनल अवार्ड, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

National Film Awards: शाहरुख खान को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड से नवाजा गया है। इस अवॉर्ड के मिलते ही उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौर गई। इसके साथ ही उस पल का इंतजार खत्म हो गया है जब किंग खान ने अवॉर्ड को अपने हाथ में लिया। जवान फिल्म  ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े और दुनियाभर में शानदार कमाई की थी। इस फिल्म में शाहरुख ने डबल रोल कर दर्शकों का दिल जीत लिया था।

राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

उनके दमदार एक्टिंग, एक्शन और इमोशन्स ने यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ रोमांस किंग ही नहीं, बल्कि हर किरदार में जान डालने वाले सुपरस्टार हैं। फिल्म जवान के लिए जब शाहरुख को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सम्मानित किया उस समय उनके चेहरे की खुशी देखने वाली थी। शाहरुख को यूं ही नहीं किंग खान कहा जाता। उनके मंच पर आते ही वहां बैठे सभी लोग चियर करते नजर आए।

रानी मुखर्जी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

वहीं, दूसरी ओर रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस के 71वें नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें ये सम्मान दिया। रानी ने मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे में दमदार भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया। रानी-शाहरुख के अलावा एक्टर विक्रांत मैसी को भी बेस्ट एक्टर के सम्मान से नवाजा गया। एक्टर्स को अवॉर्ड मिलता देख हर कोई उत्साहित हो उठा, पूरा विज्ञान भवन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस इवेंट के दौरान शाहरुख खान और रानी मुखर्जी एक साथ बैठे दिखाई दिए। शाहरुख जहां ऑल ब्लैक लुक में नजर आए, वहीं रानी मुखर्जी ने ब्राउन रंग की साड़ी में काफी सुंदर नजर आईं। शाहरुख-रानी के ही साथ विक्रांत मैसी भी बैठे दिखे, ऑफ व्हाइट सूट में उनका डैशिंग अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। इन्हें फिल्म 12वीं फेल के लिए सम्मानित किया गया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

OTT से हटने के बाद गुरुद्वारे में दिखाई गई फिल्म 'सतलुज', जम्मू में हुई विशेष स्क्रीनिंग

सरकारी आदेशों के बाद फिल्म 'सतलुज' को रिलीज होने के 48 घंटों के भीतर ही OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 से हटा दिए जाने के बाद, शुक्रवार शाम को जम्मू के नानक नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी में फिल्म की एक विशेष सामुदायिक स्क्रीनिंग आयोजित की गई।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 18 साल पूरे होने से पहले आई बड़ी खबर, क्या जेठालाल का शो में सफर होगा खत्म?

लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जल्द ही एक बड़ा मुकाम हासिल करने जा रहा है। 28 जुलाई को यह शो अपने प्रसारण के 18 साल पूरे करने वाला है। लेकिन इस खास मौके से पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हो रही थी, जिसने शो के फैंस की चिंता बढ़ा दी थी।

‘घर तोड़ने वाली', कहने वाले ट्रोलर्स को कुनिका सदानंद ने दिया मुंहतोड़ जवाब, एक्ट्रेस बोली – देश में और भी बड़े मुद्दे...

Kunika Sadanand: बिग बॉस फेम कुनिका सदानंद अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती है। उन्हें ट्रोलर्स को उन्ही की भाषा में मुंह तोड़ जवाब देने के लिए जाना जाना है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast