शाहरुख खान की चचेरी बहन नूरजहां का निधन

शाहरुख खान की चचेरी बहन नूरजहां का निधन

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की चचेरी बहन नूरजहां का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को पेशावर में निधन हो गया। नूरजहां के पति आसिफ बुरहान ने कहा कि वह काफी वक्‍त से मुंह के कैंसर से पीड़ित थीं।

नूरजहां के छोटे भाई मंसूर ने इस खबर को कंफर्म किया है। बता दें कि कुछ वक्‍त पहले ही भारतीय मीडिया में उनके कैंसर की खबर आई थी। मिली जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान के 52 वर्षीय चचेरी बहन नूरजहां पेशावर के कायसा ख्वानी बाजार के करीब मोहल्ला शाह वली कताल इलाके में रहती थीं। वह पहले एक जिला और नगर पार्षद के रूप में कार्य करने के बाद, राजनीतिक रूप से सक्रिय थीं। नूर उस वक्त चर्चा में रही थीं जब उन्होंने 2018 के आम चुनाव में अपना नामांकन दाखिल किया था। पाकिस्‍तान की कई राजनीतिक हस्तियों से उनके अच्‍छे संबंध थे।

नूरजहां के पति आसिफ बुरहान के अनुसार, शाहरुख के पिता और नूरजहां के पिता भाई थे। ऐसे में नूरजहां शाहरुख खान की बहन थी। दोनों अक्सर फोन पर बातें करते रहते थे। वहीं बचपन में शाहरुख खान अपने माता पिता के साथ दो बार पेशावर बहन के घर गए थे। नूरजहां दो बार शाहरुख खान से मिलने उनके घर आई थीं। दोनों के बीच काफी प्रेम भाव था।

Leave a comment