Search KhabarFast

Press ESC to close

किंग खान के जन्मदिन फैंस हुए मायूस, बालकनी में नहीं नजर आए शाहरुख

किंग खान के जन्मदिन फैंस हुए मायूस, बालकनी में नहीं नजर आए शाहरुख

Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान आज, 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर साल की तरह इस दिन उनके करोड़ों फैंस उनके घर के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए जमा होते हैं, लेकिन इस बार उनके फैंस को मायूसी ही मिली और जश्न फिका रह गया। बता दें कि किंग खान की एक झलक पाने के लिए उनके बांद्रा स्थित बंगले मन्नत के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। लेकिन इस बार का नजारा वैसा नहीं दिखा जैसा हर बार नजर आता है।

पुलिस हुई सख्त

इस बार फैंस तो थे, लेकिन शाहरुख अपनी बालकनी में नहीं आए। इस समय शाहरुख के घर मन्नत में कंस्ट्रक्शन जारी है। इसलिए इस साल सुपरस्टार ने अपना जन्मदिन अलीबाग के फार्म हाउस पर मनाया है। वहीं, भीड़ की वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई। इसे देखते हुए मुंबई पुलिस ने सख्ती अपनाई। किसी भी फैन को मन्नत के गेट के पास खड़े रहने की इजाजत नहीं दी गई। जैसे ही फैंस इकट्ठा होने लगे, पुलिस ने उन्हें वहां से तुरंत हटाना शुरू कर दिया।

फैंस ने किया ऐसे विश

हर तरफ बस एक ही गूंज थी 'हैप्पी बर्थडे शाहरुख'। कुछ फैंस तो जोश में फिल्मी अंदाज में बार बार दिन ये आये गाना गाकर किंग खान के लिए अपनी मुहब्बत का इजहार कर रहे थे। एक तरफ, जहां फैंस का सैलाब अपने चरम पर था। वहीं, दूसरी तरफ, पुलिस की सख्ती ने उन्हें थोड़ा मायूस भी कर दिया।

किंग खान के बॉलीवुड का सफर

शाहरुख खान देश-विदेश में मौजूद हजारों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। दिल्ली से मुंबई आए इस एक्टर ने छोटे पर्दे के सीरियल सर्कस से पॉपुलैरिटी पाई और फिर 1992 में फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। डर और बाजीगर में नेगेटिव रोल से लेकर रोमांस के किंग बनने तक, उनका सफर किसी सपनो की कहानी से कम नहीं है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'आपका काम पीढ़ियों तक जिंदा रहेगा', दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से टूटे विराट कोहली

नाना पाटेकर को 'भारतीय सिनेमा का सच्चा दिग्गज' बताते हुए कोहली ने लिखा 'भारतीय सिनेमा के सच्चे दिग्गज। उनका काम और विरासत पीढ़ियों तक जीवित रहेगी। नाना पाटेकर जी, आपकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।

Dhurandhar 2 Grammy Awards: बॉक्स ऑफिस के बाद अब ग्रैमी अवॉर्ड्स की रेस में शामिल हुई 'धुरंधर 2', 9 कैटेगरी में पेश हुआ फिल्म का साउंडट्रैक

Dhurandhar 2 Grammy Race: सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' अब ग्रैमी पुरस्कारों में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही है। इसका साउंडट्रैक 2027 में होने वाले 69वें ग्रैमी पुरस्कारों में कई श्रेणियों में विचार के लिए भेजा गया है।

'पता नहीं कल मैं यहां रहूंगा या नहीं...', निधन से चार दिन पहले नाना पाटेकर का आख़िरी भाषण

गोवा टूरिज्म के एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जिसमें आखिरी बार नाना पाटेकर को सार्वजनिक रूप से देखा गया था। 04 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में नाना ने पूर्व सीएम और अपने करीबी दोस्त रहे मनोहर पर्रिकर को याद किया और मौत के बारे में बात करते हुए सुना गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast