शबाना आजमी की हालत में सुधार

शबाना आजमी की हालत में सुधार

बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी की सेहत में अब सुधार हो रहा है। इस बात की जानकारी जावेद अख्तर ने एक ट्वीट करते हुए दी है।

ट्वीट के जरिए जावेद अख्तर ने उन सबका भी धन्यवाद किया, जिन्होंने शबाना आजमी की अच्छी सेहत के लिए कामना की थी। उन्होंने अपने फैंस और परिवार वालों से शबाना की तबीयत को लेकर चिंता नहीं करने की बात कही है।

जावेद ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि शबाना आजमी के लिए आए इतने संदेश और उनकी प्रार्थनाओं के लिए हमारा परिवार उनका तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। अब चिंता की कोई बात नहीं हैं। मैं आप सबको यह बताना चाहूंगा कि उनकी सेहत में पहले से काफी सुधार आया है उन्होंने यह भी बताया है कि उन्हें आज आईसीयू से बाहर निकाल कर नार्मल रूम में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खालापुर टोल प्लाजा के पास शबाना आजमी की कार और एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। जिसके बाद उन्हें फौरन एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उन्हें  उपचार के लिए कोकिलाबेन अस्पताल ट्रान्सफर किया गया।

Leave a comment