Search KhabarFast

Press ESC to close

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की निंद उड़ी

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की निंद उड़ी

Shri-Krishna Janma Bhumi:  मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। दरअसल, मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने की मांग की गई थी। यह केस धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील है, क्योंकि हिंदू पक्ष का दावा है कि मस्जिद भगवान कृष्ण की जन्मभूमि पर बनी है। हाईकोर्ट के इस फैसले ने विवाद को और गर्म कर दिया है, और अब सभी की नजरें 2अगस्त 2025को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह  को लेकर कोर्ट का फैसला

जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्रा की सिंगल जज बेंच  ने इस मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि मौजूदा तथ्यों और याचिका के आधार पर शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित नहीं किया जा सकता। हिंदू पक्ष ने दावा किया था कि मस्जिद का निर्माण श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मौजूद एक प्राचीन मंदिर को तोड़कर किया गया। हालांकि, कोर्ट ने उनकी मांग को स्वीकार नहीं किया। हिंदू पक्ष के वकील महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 5मार्च 2025को दायर याचिका पर 23मई को बहस पूरी हुई थी, और कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जो अब सुनाया गया।

हिंदू पक्ष का तर्क

हिंदू पक्ष ने कोर्ट में दलील दी कि शाही ईदगाह के स्थान पर पहले एक मंदिर था, और मस्जिद पक्ष इस स्थान पर मस्जिद होने का कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सका। उन्होंने अयोध्या मामले का हवाला देते हुए मांग की थी कि जिस तरह बाबरी मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित किया गया था, उसी तरह शाही ईदगाह को भी घोषित किया जाए। लेकिन कोर्ट ने उनके तर्क को पर्याप्त न मानते हुए याचिका खारिज कर दी। यह विवाद मथुरा के कटरा केशव देव क्षेत्र की 13.37एकड़ जमीन को लेकर है, जहां मंदिर और मस्जिद दोनों स्थित हैं। हिंदू पक्ष का दावा है कि पूरी जमीन श्रीकृष्ण जन्मभूमि है, जबकि मुस्लिम पक्ष इससे इनकार करता है। हिंदू पक्ष के अनुसार, 1670में औरंगजेब ने मंदिर तोड़कर शाही ईदगाह बनवाई थी। मुस्लिम पक्ष इस दावे को खारिज करता रहा है। अब अगली सुनवाई का इंतजार है, जो इस विवाद के भविष्य को और स्पष्ट कर सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

तमिलनाडु कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, CM विजय ने अपने पास रखे बड़े मंत्रालय

Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अपनी जिम्मेदारी संभालने के बाद लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। अब उन्होंने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया है।

'22 लाख उम्मीदवारों की मेहनत...' NEET केस में राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

Rahul Gandhi Questions Over NEET Raw: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने देश की शिक्षा व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया और लाखों युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगा है।

अब 9वीं-10वीं में तीन भाषाओं की शिक्षा की गई अनिवार्य, इस दिन से लागू होगा नियम

CBSE Rules For Third Language: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने एक जुलाई से कक्षा 9 तक के छात्रों के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि, कक्षा 10 में तीसरी भाषा के लिए कोई बोर्ड परीक्षा नहीं होगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast