Search KhabarFast

Press ESC to close

ONGC Recruitment 2025: ONGC में निकाली 100 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, मिलेगी लाखों की सैलरी

ONGC Recruitment 2025: ONGC में निकाली 100 से ज्यादा  पदों पर वैकेंसी, मिलेगी लाखों की सैलरी

ONGC Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने 100 से भी अधिक पदों पर एईई (AEE) और जियोफिजिसिस्ट के लिए वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार जो भी इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक एवं योग्य हैं, वे ONGC की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

बता दें, ONGC के इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू हुई है। जिसकी लास्ट डेट 24 जनवरी 2025 है। वहीं, परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी 2025 को किया जाएगा।

किस पद पर कितनी वैकेंसी?

ONGC ने 100 से भी अधिक पदों पर एईई (AEE) और जियोफिजिसिस्ट के लिए वैकेंसी निकाली है।

भूविज्ञानी (जियोलॉजिस्ट)- 5 पद

जियोफिजिसिस्ट (भूतल)- 3 पद

जियोफिजिसिस्ट (वेल्स)- 2 पद

एईई (प्रोडक्शन) मैकेनिकल- 11 पद

एईई (प्रोडक्शन) पेट्रोलियम- 19 पद

एईई (प्रोडक्शन) केमिकल- 23 पद

एईई (ड्रिलिंग) मैकेनिकल- 23 पद

एईई (ड्रिलिंग) पेट्रोलियम- 6 पद

एईई (मैकेनिकल)- 6 पद

एईई (इलेक्ट्रिकल)- 10 पद

किन योग्यताओं की है आवश्यकता?

ONGC ने 100 से भी अधिक पदों पर एईई (AEE) और जियोफिजिसिस्ट के लिए भर्ती निकाली है। जिसके लिए निम्न योग्यताओं की आवश्यकता है।

जियोलॉजिस्ट के लिए शैक्षणिक योग्यता- ONGC की जारी अधिसूचना की मानें तो जियोलॉजिस्ट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास जियोलॉजी में कम से कम 60 फीसदी मार्क्स होने चाहिए। इसी के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या पेट्रोलियम जियोसाइंस में कम से कम 60 फीसदी मार्क्स के साथ एमएससी या एमटेक की डिग्री होनी चाहिए।

एईई पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता- एईई पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में कम से कम 60 फीसदी मार्क्स होने चाहिए। इसी के साथ उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है।

उम्र सीमा- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा 26 साल से 42 साल के बीच होनी चाहिए। जिसमें आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार उम्र सीमा में मिलने वाली छूट भी शामिल है।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

  • सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है।
  • जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

बता दें, शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से ही किया जाएगा।

ONGC के लिए चयन प्रक्रिया

  • ONGC में इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप) शामिल है। इसमें चार सेक्शन शामिल हैं। सामान्य जागरूकता, संबंधित विषय, अंग्रेजी भाषा और कुल 2 घंटे की अवधि के लिए एक एप्टीट्यूड टेस्ट होगा।
  • मैनेजमेंट द्वारा तय किए गए मानदंडों के अनुसार, इंटरव्यू की आगे की चयन प्रक्रिया के लिए 1:5 अनुपात में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए ONGC द्वारा सीबीटी स्कोर पर विचार किया जाएगा।
  • संबंधित कैटेगरी में 1:5 के अनुपात में शॉर्टलिस्टिंग करते समय अगर कई उम्मीदवार न्यूनतम कट-ऑफ अंक प्राप्त करते हैं, तो उन सभी को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। फिर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन के माध्यम से चुना जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) में जियोफिजिसिस्ट और एईई के इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 60 हजार से लेकर 1 लाख 80 हजार तक सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा उन्हें अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Milk Price Hike: आम जनता को झटका! अमूल के बाद मदर डेयरी दूध भी हुआ महंगा, यहां चेक करें नए रेट

देश में महंगाई के बीच आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। नई कीमतें लागू होने के बाद अब ग्राहकों को दूध खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। कंपनी ने अलग-अलग दूध वेरिएंट के नए रेट जारी कर दिए हैं।

Gold-Silver Price: सोना-चांदी में तूफानी तेजी, खरीदारी से पहले जान लें आज 14 मई के नए रेट

सोना और चांदी की कीमतों में आज फिर बड़ा उछाल देखने को मिला है। चांदी जहां 3 लाख रुपये के पार पहुंच गई, वहीं सोने के दाम में करीब ₹9000 की तेजी दर्ज की गई है। सर्राफा बाजार में लगातार बढ़ती कीमतों ने ग्राहकों और निवेशकों दोनों का ध्यान खींच लिया है।

Sugar Export Ban: चीनी एक्सपोर्ट पर लगाई रोक, सरकार का बड़ा फैसला; जानें इसकी वजह

भारत सरकार ने चीनी के निर्यात को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बनाए रखने और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सितंबर तक चीनी एक्सपोर्ट पर बैन जारी रखने का निर्णय लिया है। इस फैसले का असर चीनी उद्योग, व्यापार और बाजार पर देखने को मिल सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast