परेशान होकर हार मान जाए मैं वो इंसान नहीं हूं...सपना ने अपने दुश्मनों को दिया करारा जवाब

परेशान होकर हार मान जाए मैं वो इंसान नहीं हूं...सपना ने अपने दुश्मनों को दिया करारा जवाब

नई दिल्ली: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने अक्सर किसी-न-किसी मामले में चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में सपना पर धोड़ाधड़ का आरोप का मामला उछल रहा है। हालांकि सपना ने कुछ दिनों पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जिसके बाद सपना को कस्टडी में ले लिया गया। हालांकि कुछ देर बाद सपना का वांरट कोर्ट ने वापिस छोड़ दिया था। यानी सपना को रिहा कर दिया गया है। वहीं रिहा होने के बाद इस मामले में सपना का पहला रिएक्शन सामने आया है। 

दरअसल सपना पर धोखाधड़ का आरोप लगा है। हालांकि ये मामलो पुराना बताया जा रहा है। वहीं इस केस में एसीजेएम कोर्ट में सपना ने सरेंडर कर दिया था। जिससे कुछ देर कस्टडी में लेकर रिहा कर दिया गया था। वहीं सपना ने इस मामले में सपना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ शेयर किया है। बता दें कि सपना ने इंस्टा पर नया पोस्ट डाला है। जो एक वीडियो रील है। इस वीडियो रील में सपना चौधरी ने अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। सपना ने ‘दुश्मनों को यही खल रहा है कि तूफानों में भी हमारा दीया क्यों जल रहा है’इस डायलॉग पर वीडियो बनाई है। वहीं कैप्शन भी सपना चौधरी ने लिखा है कि वक्त फंसा सकता है, लेकिन मैं परेशान नहीं हूं, हालातों से जो हार मान जाए मैं वो इंसान नहीं हूं।

क्या है पूरा मामला

मामला साल 2018 का है। 13 अक्टूबर को एक दारोगा ने सपना चौधरी के खिलाफ आशियाना थाने में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि इसी दिन लखनऊ के स्मृति उपवन में सपना चौधरी का एक डांस कार्यक्रम होना था जिसकी हजारों टिकट भी बिक चुकी थी। सपना चौधरी को भी एडवांस रकम दी गई थी लेकिन सपना इस कार्यक्रम में नहीं पहुंची, जिसकी वजह से कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। सपना ने इस कार्यक्रम के लिए जो पैसा लिया था वो भी आयोजकों को वापस नहीं किया।

Leave a comment