Search KhabarFast

Press ESC to close

RBI के नए गवर्नर होंगे संजय मल्होत्रा, 10 दिसंबर को रिटायर होंगे शक्तिकांत दास

RBI के नए गवर्नर होंगे संजय मल्होत्रा, 10 दिसंबर को रिटायर होंगे शक्तिकांत दास

RBI New Governer: आरबीआई यानी रिजर्व बैक ऑफ इंडिया के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा होंगे। उनका यह कार्यकाल अगले 3 साल के लिए निर्धारीत किया गया है। वह आरबीआई के वर्तमान गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे। बता दें कि 10 दिसंबर को आरबीआई के मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। साल 2022 में डिपाटर्मेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज  के सचिव संजय मल्होत्रा को केंद्र ने रिजर्व बैंक के डायरेक्टर के रुप में नामांकित कर दिया था। 
 
संजय मल्होत्रा के बारे में जाने?  
 
संजय मल्होत्रा 1990 बैंच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वह नवंबर 2020 में आरईसी के चेयरमैन और एमडी बने थे। इससे पहले वो ऊर्जा मंत्रालय में अडिशनल सेक्रेटरी के पद पर भी अपनी सेवा दे चुके हैं। संजय मल्होत्रा ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई आईआईटी कानपुर से की है। वहीं उन्होने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से अपना मास्टर्स पूरा किया। बीते 30 सालों से मल्होत्रा पावर, फाइनेंस, टैक्सेशन, आईटी और माइंस जैसे विभागों का कार्यभार संभाल चुके हैं।     
 
पिछले 6 साल कर रहे हैं काम
 
बता दें कि, शक्तिकांत दास ने 6 साल पहले आरबीआई गवर्नर की जिम्मेदारी उर्जित पटेल के अचानक से इस्तीफा देने के बाद संभाली थी। अपने कार्यकाल में उन्होंने कोविड और उसके बाद देश में पैदा हुई महंगाई की समस्या को नियंत्रित करने की दिशा में शानदार काम किया है। ऐसे में उनके कार्यकाल के एक्सटेंशन को लेकर किसी तरह की कोई चर्चा नहीं होना काफी अहम माना जाता है।                                                                                   
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

JNU Campus: JNU में उमर खालिद के समर्थन में लगे नारे, 'सारे साथी छूटेंगे' के लगाए गए नारे

Slogans In Support Of Umar Khalid: दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में हैं। यहां उमर खालिद के समर्थन में नारे लगाए गए। ये नारे एक कार्यक्रम के दौरान लगाए गए। आरोप है कि JNUSU ने SSS-2 बिल्डिंग के बाहर उमर खालिद को रिहा करो और 'जेल के ताले टूटेंगे, सारे साथी छूटेंगे' जैसे नारे लगाए ।

JP Nadda: जेपी नड्डा का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- चर्चा के वक्त सदन छोड़कर मत भागना

JP Nadda Lashesh Out On Rahul Gandhi: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार यानी 10 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है।

Rahul Gandhi:'पेलेट गन चलाने की परमिशन किसने दी...' केद्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी

Rahul Gandhi:प्रदर्शनकारियों पर हुई लाठीचार्ज और अन्य मुद्दों को लेकर संसद से लेकर सड़क तक सियासी घमासान छिड़ गया है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सीधा केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा के नेता जवाब नहीं दे रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast