सलमान खान के सुरक्षा में लगी फिर सेंध, अनजान लोगों ने की घर में घुसने की कोशिश

सलमान खान के सुरक्षा में लगी फिर सेंध, अनजान लोगों ने की घर में घुसने की कोशिश

Salman Khan Death Threats: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में एक बड़ा सेंध लगा है। उनकी मुंबई स्थित रिहाइश गैलेक्सी अपार्टमेंट में दो दिन में दूसरी बार किसी अनजान व्यक्ति ने घुसने की कोशिश की। इस बार एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इससे पहले एक युवक को पकड़ा गया था। इससे पहले भी इंडस्ट्री के भाईजान की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो चुका है। जब मुंबई स्थित उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट में गोलीबारी हुई थी। 
 
मामले में इस बार एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि महिला ने मंगलवार को गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी। जिसके बाद उसे सुरक्षा गार्डों द्वारा पकड़ लिया गया और उन्होंने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इससे पहले मंगलवार को ही एक युवक जितेंद्र कुमार सिंह को भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था। वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला था और दावा किया कि वह सलमान खान का फैन है और उनसे मिलना चाहता था।
 
जांच में जुटी मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद से पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इन दोनों घटनाओं के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है। सलमान खान की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने उनकी अपार्टमेंट के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।
 
कौन हैं भाईजान की जान का दुशमन 
गौरतलब है कि सलमान खान की सुरक्षा पहले से ही कड़ी है, क्योंकि उन्हें कई बार जान से मारे जाने की धमकी मिल चुकी है। पिछले साल अप्रैल में उनकी रिहाइश पर हमला भी हुआ था, जिसके बाद उनकी सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया था। बता दें लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। अब देखना यह होगा कि पुलिस इन दोनों घटनाओं के आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती हैं। 
 

Leave a comment