मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक्टर सलमान खान को धमकी देने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार

मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक्टर सलमान खान को धमकी देने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार

बॉलीवुड में सलमान खान के नाम से मशहूर एक्टर सलमान खान को धमकी देने वाला शख्स मुंबई पुलिस के गिरफ्त में आ चुका है। जहां एक तरफ इस आरोपी का नाम धाकड़ राम बताया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ स्कोर जोधपुर से गिरफ्तार किया गया है।इस मामले में मुंबई पुलिस और लूनी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही की है।आरोपी ने ईमेल के जरिए एक्टर सलमान खान को मारने की धमकी दी थी।

बता देगी जान से मारने की धमकी का मामला मुंबई के बांद्रा थाने में दर्ज करवाया गया था।गिरफ्तारी के बाद पुलिस रोहिचा कला निवासी 21 वर्षीय धाकड़ राम विश्नोई को मुंबई ले आई है।वही धाकड़ राम पर पंजाबी सिंगर सिद्दूमूसे वाला के पिता को भी धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। एक्टर सलमान खान को मिल रही धमकी के बाद पुलिस द्वारा सुरक्षा को और भी ज्यादा मजबूत बना दिया गया था।

इसके अलावा एक इंटरव्यू में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सुपरस्टार से माफी मांगने के लिए भी कहा था। इसके साथ ही उसने यह भी कहा था कि माफी मांगने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी। अटल को जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके साथ ही गोल्डी बराड़ के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया था।

Leave a comment