सैफ पर हुए हमले के मामले में एक और खुलासा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से एक महिला को किया गिरफ्तार

सैफ पर हुए हमले के मामले में एक और खुलासा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से एक महिला को किया गिरफ्तार

Saif Attack CaseUpdate: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में अब एक और खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस ने इस मामले में अब पश्चिम बंगाल से एक महिला को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पहले से गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल ने जिस नंबर का यूज किया, वो नंबर पश्चिम बंगाल की किसी महिला के नाम पर रजिस्टर है। 

पश्चिम बंगाल में चलाया तलाशी अभियान

फोन नंबर की सारी जानकारी सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने आज सोमवार को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में तलाशी अभियान चलाया। जिसके बाद उस महिला की गिरफ्तारी की गई। बता दें, मुंबई पुलिस के इस तलाशी अभियान में दो सदस्यीय टीम कल रविवार को पश्चिम बंगाल पहुंची थी। 

गिरफ्तार की गई महिला का नाम खुखुमोनी जहांगीर शेख बताया जा रहा है। पुलिस की मानें तो ये महिला मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद की साथी बताई जा रही है। बता दें, शरीफुल सिलीगुड़ी के पास भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए अवैध रूप से भारत में घुसा था। जिसके बाद उसने इस महिला से संपर्क किया। 

बता दें, 16 जनवरी को मुंबई के बांद्रा स्थित सैफ अली खान के घर में एक अनजान शख्स घुस गया था। जिसके बाद उसने सैफ पर चाकू से छह बार वार किया था। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनके गर्दन और रीढ़ की हड्डी में काफी गहरी चोट लगी थी। इलाज के बाद उन्हें 21 जनवरी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।

Leave a comment