सचिन तेंदुलकर का 'ड्रीम मोमेंट' लॉरेस अवार्ड की रेस में

सचिन तेंदुलकर का 'ड्रीम मोमेंट' लॉरेस अवार्ड की रेस में

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सहित 20 दावेदार 2000 से 2020 तक के सर्वश्रेष्ठ लॉरेस खेल लम्हे की दौड़ में शामिल हैं।

भारत की 2011वर्ल्ड कप में जीत के संदर्भ में तेंदुलकरसे जुड़े लम्हे को ‘कैरीड ऑन द शोल्डर्स ऑफ ए नेशन’ शीर्षक दिया गया है। लगभग 9साल पहले तेंदुलकरअपने छठे वर्ल्ड कप में खेलते हुए विश्व खिताब जीतने वाली टीम के सदस्य बने थे।

भारतीय टीम के सदस्यों ने इसके बाद तेंदुलकरको कंधे में उठाकर मैदान का ‘लैप ऑफ आनर’ लगाया था और इस दौरान इस दिग्गज बल्लेबाज की आंखों से आंसू गिर रहे थे। भारत ने वर्ल्ड कप फाइनल में जीत तेंदुलकरके घरेलू मैदान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दर्ज की। उसने एशिया की ही टीम श्रीलंका को हराते हुए दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।

Leave a comment