Search KhabarFast

Press ESC to close

इजरायल-ईरान युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा ऐलान, नेतन्याहू को दिया ये ऑफर

इजरायल-ईरान युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा ऐलान, नेतन्याहू को दिया ये ऑफर

Putin On Israel-Iran War: ईरान और इजरायल के बीच जंग हर रोज और ज्यादा घातक होती जा रही है। ईरान ने सरेंडर करने से साफ इनकार कर दिया है तो वहीं, इजरायल ने भी ईरान के साथ किसी भी तरह की बातचीत से इनकार कर दिया है। अब इस जंग के मुद्दे पर रूस के के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा बयान जारी किया है। पुतिन ने इजरायल और ईरान के बीच जंग को खत्म करने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की है। इसके अलावा पुतिन ने ये भी कहा है कि वह इजरायल के नेताओं की इस बात से सहमत हैं कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

क्या बोले राष्ट्रपति पुतिन?

दरअसल, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ बैठक की है। इस बैठक के दौरान पुतिन ने कहा है कि रूस एक समझौता करवा सकता जिसके अनुसार ईरान परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्वक तरीके से आगे बढ़ सकता है और इजरायल की सुरक्षा चिंताएं भी कम हो सकती हैं। पुतिन ने कहा है कि यह संवेदनशील मुद्दा है और मेरे विचार से, एक समाधान निकल सकता है। पुतिन ने जानकारी दी है कि रूस ने अपना प्रस्ताव ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ साझा किया है। पुतिन ने कहा कि हम किसी पर कुछ भी थोप नहीं रहे हैं, हम बस इस बारे में बात कर रहे हैं कि इस स्थिति से बाहर निकलने का क्या रास्ता हो सकता है। पुतिन ने कहा कि ये सभी बातें सभी देशों, मुख्य रूप से ईरान और इजरायल के राजनीतिक नेतृत्व पर निर्भर है।

खामेनेई की हत्या की आशंका पर क्या बोले पुतिन?

पुतिन से ये भी पूछा गया कि अगर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या हो जाती है तो रूस का क्या रिएक्शन होगा।  पुतिन ने इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया और कहा कि मैं ऐसी किसी आशंका पर चर्चा नहीं करना चाहता। पुतिन ने आगे कहा कि रूस का ईरान के साथ भरोसेमंद संबंध है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारत-नीदरलैंड के रिश्ते हुए और मजबूत, रक्षा और टेक्नोलॉजी समेत 17 समझौतों पर हस्ताक्षर

भारत और नीदरलैंड ने अपने रिश्तों को नई मजबूती देने का फैसला किया है। दुनिया के कई हिस्सों में बढ़ते युद्ध और तनाव के बीच दोनों देशों ने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई है।

सिंधु जल संधि पर भारत का सख्त रुख, हेग कोर्ट के फैसले को बताया अवैध

भारत ने सिंधु जल संधि को लेकर हेग में बने तथाकथित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन के ताजा फैसले को पूरी तरह खारिज कर दिया है। भारत ने साफ कहा है कि यह अदालत अवैध तरीके से बनाई गई है और इसका कोई कानूनी आधार नहीं है।

क्या अमेरिका-ईरान में बनेगी बात, ट्रंप ने तेहरान के सामने रखी 5 शर्तें; मिडिल ईस्ट में फिर बढेगी टेंशन?

America-Iran Tension: अमेरिका-ईरान के बीच भले ही अभी युद्धविराम चल रहा हो लेकिन तनाव बरकरार है। इसलिए दोनों देशों के बीच आगे क्या होगा कह पाना मुश्किल है। एक बार फिर से अमेरिका ने ईरान के सामने शांति वार्ता के लिए पांच बड़ी शर्तें रख दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast